एटा में जलेसर थाना क्षेत्र के हाथरस अड्डे पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने नारियल की ढकेल लगाए बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ढकेल पर बैठे थे बुजुर्ग प्रभुदयाल पुत्र गोविंदराम नारियल की ढकेल लगाए बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना जलेसर थाना पुलिस को दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभुदयाल को जलेसर के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई ने बताया- नारियल की ढकेल लगाते थे मृतक के भाई चरण सिंह ने बताया कि प्रभुदयाल नारियल की ढकेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह ढकेल पर बैठे थे, तभी कैंटर की टक्कर से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कैंटर पुलिस के कब्जे में जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

