नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक को किया सम्मानित:MLA बोले- जनता के सुझाव को प्राथमिकता दूंगा, दरभंगा में सम्मान समारोह आयोजित

नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक को किया सम्मानित:MLA बोले- जनता के सुझाव को प्राथमिकता दूंगा, दरभंगा में सम्मान समारोह आयोजित

बिहार निर्वाचन परिसीमन और पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक ईश्वर मंडल का स्थानीय लोगों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को पाग-चादर, पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन गिरधर गोपाल ने किया। ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि आज ऐसे जनप्रतिनिधि का स्वागत किया जा रहा है, जो केवल सदन में क्षेत्र की आवाज नहीं हैं, बल्कि लोगों के बीच के व्यक्ति हैं और उनकी उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रो. शिशिर झा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन-पुनर्संरचना लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रतिनिधित्व से सीधे जुड़ा विषय है। महत्वपूर्ण प्रक्रिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका अहम होगी। विधायक ईश्वर मंडल ने सम्मान के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। ‘संजय झा राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, उनके निर्देश पर चलना हमारा काम’ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ रखने की बात कही है, विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि संजय झा राष्ट्रीय स्तर के नेता और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। हम तो जिला स्तर के कार्यकर्ता हैं और अपने नेताओं के निर्देश पर चलने का काम शुरू से करते आए हैं। विधायक ने कहा कि फरक्का जलसंधि के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिहार को उसकी जरूरत के अनुसार पानी मिलना चाहिए। उनके अनुसार जल संकट बढ़ने के कारण खेती और पेयजल दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे खुला रहेगा दरबार विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र का कोई बच्चा पढ़ाई में बेहतर कर रहा हो, किसी परीक्षा में सफलता मिली हो, लेकिन आगे की पढ़ाई या नामांकन के लिए पैसे की कमी हो तो उसके लिए उनका दरबार 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर अभी काफी काम करने की जरूरत है। प्रखण्ड स्तर पर डिग्री कॉलेज सहित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई से नहीं रोकें। उन्होंने कहा कि दो रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। रैयाम और सकरी चीनी मिल के शिलान्यास का दावा विधायक ने कहा कि नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी ने रैयाम और सकरी चीनी मिल के शिलान्यास की बात कही है। क्षेत्र के विकास और रोजगार को लेकर इसे महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने 2030 तक एक करोड़ नौकरी देने की बात का भी उल्लेख किया। नीतीश कुमार के प्रति जताई भावनात्मक प्रतिबद्धता ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई तो ऐसा लगा जैसे उनके पिता के निधन का समाचार मिला हो। नीतीश कुमार ने अपना परिवार और निजी हित त्यागकर बिहार के विकास के लिए काम किया। नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक कार्यकाल की बड़ी भूमिका है। उनका राजनीतिक जीवन भी जनसेवा के उद्देश्य से शुरू हुआ है और वे अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा, आनंद ठाकुर, जियाउल रहमान, बिट्टू, बादल यादव, राजेश झा, लालटुन यादव, मो. एनूल, मनोज महतो, मुनि आलम, सोनू, मुन्ना खान, मो. खालिद, राहुल मंडल, अमन बिहारी सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे। बिहार निर्वाचन परिसीमन और पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक ईश्वर मंडल का स्थानीय लोगों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने विधायक को पाग-चादर, पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन गिरधर गोपाल ने किया। ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि आज ऐसे जनप्रतिनिधि का स्वागत किया जा रहा है, जो केवल सदन में क्षेत्र की आवाज नहीं हैं, बल्कि लोगों के बीच के व्यक्ति हैं और उनकी उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रो. शिशिर झा ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन-पुनर्संरचना लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रतिनिधित्व से सीधे जुड़ा विषय है। महत्वपूर्ण प्रक्रिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका अहम होगी। विधायक ईश्वर मंडल ने सम्मान के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। ‘संजय झा राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, उनके निर्देश पर चलना हमारा काम’ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ रखने की बात कही है, विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि संजय झा राष्ट्रीय स्तर के नेता और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। हम तो जिला स्तर के कार्यकर्ता हैं और अपने नेताओं के निर्देश पर चलने का काम शुरू से करते आए हैं। विधायक ने कहा कि फरक्का जलसंधि के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिहार को उसकी जरूरत के अनुसार पानी मिलना चाहिए। उनके अनुसार जल संकट बढ़ने के कारण खेती और पेयजल दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे खुला रहेगा दरबार विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र का कोई बच्चा पढ़ाई में बेहतर कर रहा हो, किसी परीक्षा में सफलता मिली हो, लेकिन आगे की पढ़ाई या नामांकन के लिए पैसे की कमी हो तो उसके लिए उनका दरबार 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर अभी काफी काम करने की जरूरत है। प्रखण्ड स्तर पर डिग्री कॉलेज सहित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई से नहीं रोकें। उन्होंने कहा कि दो रोटी कम खानी पड़े, लेकिन बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। रैयाम और सकरी चीनी मिल के शिलान्यास का दावा विधायक ने कहा कि नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी ने रैयाम और सकरी चीनी मिल के शिलान्यास की बात कही है। क्षेत्र के विकास और रोजगार को लेकर इसे महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने 2030 तक एक करोड़ नौकरी देने की बात का भी उल्लेख किया। नीतीश कुमार के प्रति जताई भावनात्मक प्रतिबद्धता ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आई तो ऐसा लगा जैसे उनके पिता के निधन का समाचार मिला हो। नीतीश कुमार ने अपना परिवार और निजी हित त्यागकर बिहार के विकास के लिए काम किया। नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक कार्यकाल की बड़ी भूमिका है। उनका राजनीतिक जीवन भी जनसेवा के उद्देश्य से शुरू हुआ है और वे अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा, आनंद ठाकुर, जियाउल रहमान, बिट्टू, बादल यादव, राजेश झा, लालटुन यादव, मो. एनूल, मनोज महतो, मुनि आलम, सोनू, मुन्ना खान, मो. खालिद, राहुल मंडल, अमन बिहारी सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *