मदरसे पर कब्जे के विवाद में हत्या की धमकी:पहले भी हत्या की सुपारी देने का हुआ था खुलासा, जमानत पर छूटने के बाद फिर धमका रहे आरोपी

मदरसे पर कब्जे के विवाद में हत्या की धमकी:पहले भी हत्या की सुपारी देने का हुआ था खुलासा, जमानत पर छूटने के बाद फिर धमका रहे आरोपी

लखनऊ के पराग नरायन रोड स्थित रिवेश कॉलोनी निवासी सैय्यद इरफान अहमद रिजवी ने बिलाल हाशमी और उसके भाई हिलाल हाशमी पर जान से मारने की धमकी देने और मदरसे पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों ने कुछ समय पहले उसकी हत्या की सुपारी भी दी थी। जिस मामले का हजरतगंज पुलिस ने खुलासा किया था। इस मामले में बिलाल हाशमी और उसके साथी जेल गए थे। अब आरोपियों के जमानत पर बाहर आने के बाद उसे दोबारा धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को वह मदरसे में बिजली का काम कराने गया था। इसी दौरान बिलाल हाशमी और हिलाल हाशमी वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। कैमरों के तार भी नोचकर फेंक दिए गए। कैमरों में लगे थे दो सिम कार्ड
इरफान के मुताबिक, टूटे कैमरों में दो सिम कार्ड लगे थे। इनमें एक नंबर अब्दुल वली और दूसरा रियाज के नाम पर बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस को दोनों मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।
पीड़ित का कहना है कि बिलाल और हिलाल मदरसे पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। उसे आशंका है कि आरोपी उसकी हत्या भी करवा सकते हैं। वह पहले ही मामले की शिकायत ज्वाइंट कमिश्नर और एसीपी हजरतगंज से लिखित रूप में कर चुका है। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है एसआई मुदित राय को विवेचना दी गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *