कजरीतीज पर शिवांगी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बांटी खुशियां:नए कपड़े और फल पाकर खिले 102 बुजुर्गों के चेहरे

कजरीतीज पर शिवांगी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बांटी खुशियां:नए कपड़े और फल पाकर खिले 102 बुजुर्गों के चेहरे

बलरामपुर के सदर ब्लॉक के आबर स्थित वृद्धाश्रम में कजरी तीज का पर्व खास बन गया। रविवार दोपहर 2 बजे समाज सेविका शिवांगी सिंह ने अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटीं। इस मौके पर नए कपड़े और फल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिवांगी सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे 102 बुजुर्गों को अंगवस्त्र और फल दिए। इनमें 32 बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और 70 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा बांटा गया। त्योहार की खुशियों में शामिल होकर कई बुजुर्ग भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी और अपनत्व साफ दिख रहा था। बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं नए कपड़े पहनकर बुजुर्गों ने शिवांगी सिंह को दिल से आशीर्वाद दिया। उनकी मुस्कान ने यह बताया कि खुशियां बांटने के लिए सिर्फ रिश्ते ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील दिल भी जरूरी है। इस मौके पर शिवांगी सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाज को ऐसे बुजुर्गों से मिलना चाहिए, उनका हालचाल जानना चाहिए और उन्हें अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए। त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब उसकी रोशनी उन चेहरों तक भी पहुंचे, जो अपनों से दूर हैं। इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम प्रबंधक राजित राम विश्वकर्मा, राजीव कुमार सिंह, रितेश सिंह, दूधनाथ, वेद प्रकाश और ग्राम प्रधान एमडी यादव समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *