हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी गांव में मनमोहन की 10 साल की बेटी महक रविवार दोपहर करीब 11 बजे घर में अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि इस गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची महक घर में खेलते समय अचानक गिर गई थी, जिसके बाद वह अचेत हो गई। परिवार के लोग उसे बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल छा गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची के शव को अपने साथ घर ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। बच्ची की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

