‘जिन्हें राम से नफरत, उन्हें हनुमान से मोहब्बत कैसे’:आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर जताई नाराजगी

‘जिन्हें राम से नफरत, उन्हें हनुमान से मोहब्बत कैसे’:आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर जताई नाराजगी

संभल में श्रीकल्कि धाम में रविवार दोपहर 12 बजे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘हनुमान-अंश’ फिल्म को लेकर बयान दिया। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के सवालों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, “जिन्हें राम से नफरत है, उन्हें हनुमान से मोहब्बत कैसे हो सकती है।” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम समेत विपक्ष के बड़े नेता चाहते हैं कि ‘हनुमान-अंश’ फिल्म फ्लॉप हो जाए। उन्होंने कहा कि राम और हनुमान की कृपा से सनातनी यह फिल्म देखने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया और डायरेक्टर चतुर्वेदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि भगवान के होने वाले कल्कि अवतार पर भी फिल्म बननी चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री करने की जताई उम्मीद फिल्म से जुड़े लोगों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की चर्चा पर भी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन से जुड़े किसी भी काम से सनातन मजबूत होता है तो सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘हनुमान-अंश’ फिल्म को टैक्स फ्री किया जा सकता है। कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन के बड़े चेहरे हैं और सनातनी फिल्म देखने जा रहे हैं। विपक्ष पर परिवारवाद को लेकर तंज विपक्ष की स्थिति पर आचार्य ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि विपक्ष को क्या हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं फूफा नाराज हैं, कहीं बुआ नाराज हैं और चाचा-भतीजा भी आपस में नाराज हैं। चिदंबरम के बयान पर भी किया पलटवार पी. चिदंबरम के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह आजकल बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के फैसलों ने उनका रोजगार छीन लिया है। आचार्य ने पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम से ऐसी हल्की बातें नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने खुद को ‘अर्बन नक्सल’ और ‘दिमागी नक्सल’ कहा था। आचार्य ने इसे अनुचित बताते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *