आरा में गला दबाकर JCB के ड्राइवर की हत्या:ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत का बदला लेने के लिए मर्डर की आशंका, विरोध में सड़क जाम

आरा में गला दबाकर JCB के ड्राइवर की हत्या:ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत का बदला लेने के लिए मर्डर की आशंका, विरोध में सड़क जाम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव में शनिवार को घर से शौच के लिए निकले युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर छिले हुए का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर युवक की गला घोटकर हत्या करने का गांव कहीं कुछ लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव के रहने वाले उग्रह नारायण यादव के 19 साल के बेटे धनंजय यादव के रूप में हुई है। वो पेशे से जेसीबी ड्राइवर था। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-बक्सर फोरलेन पर सनदिया गांव के समीप शव सड़क पर रख जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान उनके द्वारा टायर जलाकर आगजनी गयी। करीब तीन घंटे तक जाम रही सड़क जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया गया और परिचालन शुरू हो पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत गला घोटने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरा-बक्सर फोरलेन पर धर्मकांटा के पास गला घोंटकर हत्या इधर, मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव ने बताया कि वह घर से शौच के लिए बधार की ओर निकला था। इस बीच आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित धर्मकांटा के समीप गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव ने बताया कि तीन माह पहले उनका बेटा धनंजय यादव एवं गांव के ही कमलेश यादव का बेटा छोटु यादव बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव कमाने गए थे। जहां छोटु यादव ट्रैक्टर और उनका बेटा जेसीबी चलाता था। उस दौरान मिट्टी लगी ट्रैक्टर पलटने से कमलेश यादव के बेटे छोटु यादव की मौत हो गई थी। जिसको लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर उन्होंने कमलेश यादव सहित गांव के तीन अन्य लोगों पर अपने बेटे की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व छह बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां रामनी देवी व छह बहन शांति देवी, रिंकू देवी, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, मूरथ कुमारी एवं एक भाई अजीत कुमार यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकर मच गया है। उसकी मां रामनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव में शनिवार को घर से शौच के लिए निकले युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर छिले हुए का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर युवक की गला घोटकर हत्या करने का गांव कहीं कुछ लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सनदिया गांव के रहने वाले उग्रह नारायण यादव के 19 साल के बेटे धनंजय यादव के रूप में हुई है। वो पेशे से जेसीबी ड्राइवर था। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-बक्सर फोरलेन पर सनदिया गांव के समीप शव सड़क पर रख जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान उनके द्वारा टायर जलाकर आगजनी गयी। करीब तीन घंटे तक जाम रही सड़क जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया गया और परिचालन शुरू हो पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत गला घोटने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरा-बक्सर फोरलेन पर धर्मकांटा के पास गला घोंटकर हत्या इधर, मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव ने बताया कि वह घर से शौच के लिए बधार की ओर निकला था। इस बीच आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित धर्मकांटा के समीप गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता उग्रह नारायण यादव ने बताया कि तीन माह पहले उनका बेटा धनंजय यादव एवं गांव के ही कमलेश यादव का बेटा छोटु यादव बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव कमाने गए थे। जहां छोटु यादव ट्रैक्टर और उनका बेटा जेसीबी चलाता था। उस दौरान मिट्टी लगी ट्रैक्टर पलटने से कमलेश यादव के बेटे छोटु यादव की मौत हो गई थी। जिसको लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर उन्होंने कमलेश यादव सहित गांव के तीन अन्य लोगों पर अपने बेटे की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व छह बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां रामनी देवी व छह बहन शांति देवी, रिंकू देवी, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी, मूरथ कुमारी एवं एक भाई अजीत कुमार यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकर मच गया है। उसकी मां रामनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *