वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन- आज कौन करेगा ओपनिंग:कप्तान श्रेयस अय्यर ने नहीं दिया सीधा जवाब, आज अफगानिस्तान से पहला टी-20

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन- आज कौन करेगा ओपनिंग:कप्तान श्रेयस अय्यर ने नहीं दिया सीधा जवाब, आज अफगानिस्तान से पहला टी-20

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि आज अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा। वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पहला सवाल यही किया गया? सूर्यवंशी या संजू? श्रेयस ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दोनों काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। फैसला काफी मुश्किल होगा। भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भले ही सस्पेंस बरकरार हो, इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि जसप्रीत बुमराह आज टी-20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या होगी, पिच और कंडीशन कैसे होंगे, दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड कैसा है, इन सभी सवालों के जवाब आगे मिलेंगे। सबसे पहले दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत से कभी नहीं जीता अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने कभी इंटरनेशनल मैच में भारत को नहीं हराया है। दोनों के बीच अब तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले गए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर दोनों टीमों के बीच कुल 18 मैच हुए हैं। इनमें से 15 भारत ने जीते हैं। दो मैच टाई रहे हैं और एक बेनतीजा समाप्त हुआ है। ईशान किशन 2026 में भारत के टॉप स्कोरर ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 23 मैचों में 176.90 की स्ट्राइक रेट से 812 रन बनाए हैं। इस दौरान 103 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह ने इस साल 19 मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किए हैं। वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राशिद, जादरान और उमरजई से अफगानिस्तान को उम्मीदें अफगानिस्तान को अपने ओपनर इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 7 मैचों में 307 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को स्पिनर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और वेदर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच के बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक। ——————————————– रायबकिना ने पहली बार US ओपन जीता:वर्ल्ड नंबर-1 बनीं; सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने से चूकीं, हार के बाद रैकेट तोड़ा कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की एरिना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। पूरी खबर भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि आज अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा। वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से पहला सवाल यही किया गया? सूर्यवंशी या संजू? श्रेयस ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दोनों काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। फैसला काफी मुश्किल होगा। भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भले ही सस्पेंस बरकरार हो, इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि जसप्रीत बुमराह आज टी-20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या होगी, पिच और कंडीशन कैसे होंगे, दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड कैसा है, इन सभी सवालों के जवाब आगे मिलेंगे। सबसे पहले दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत से कभी नहीं जीता अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने कभी इंटरनेशनल मैच में भारत को नहीं हराया है। दोनों के बीच अब तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले गए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर दोनों टीमों के बीच कुल 18 मैच हुए हैं। इनमें से 15 भारत ने जीते हैं। दो मैच टाई रहे हैं और एक बेनतीजा समाप्त हुआ है। ईशान किशन 2026 में भारत के टॉप स्कोरर ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 23 मैचों में 176.90 की स्ट्राइक रेट से 812 रन बनाए हैं। इस दौरान 103 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह ने इस साल 19 मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किए हैं। वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राशिद, जादरान और उमरजई से अफगानिस्तान को उम्मीदें अफगानिस्तान को अपने ओपनर इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 7 मैचों में 307 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को स्पिनर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। पिच रिपोर्ट और वेदर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच के बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक। ——————————————– रायबकिना ने पहली बार US ओपन जीता:वर्ल्ड नंबर-1 बनीं; सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने से चूकीं, हार के बाद रैकेट तोड़ा कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की एरिना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया। न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *