अजित कुमार की ‘मिशेलिन ले मैन्स कप’ रेस देखने पहुंचे विजय थलपति, साथ में तृषा कृष्णन भी रहीं मौजूद, वीडियो हुआ वायरल

अजित कुमार की ‘मिशेलिन ले मैन्स कप’ रेस देखने पहुंचे विजय थलपति, साथ में तृषा कृष्णन भी रहीं मौजूद, वीडियो हुआ वायरल

Thalapathy Vijay Watches Ajith Kumar Le Mans Race With Trisha Krishnan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) एक्टर व रेसर अजित कुमार की ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में हुई मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया है। अजित कुमार को शुभकामनाएं देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए थलपति विजय खुद सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पहुंचे थे। दोनों दिग्गजों के एक साथ मिलने के कुछ ही समय बाद, वहां से अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की एंट्री ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया। 

विजय- तृषा का लंदन से वीडियो हुआ वायरल

सिल्वरस्टोन इवेंट में तृषा कृष्णन बेहद स्टाइलिश और कैजुअल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट और मैरून कलर की जैकेट पहनी हुई थी। तृषा के सिल्वरस्टोन पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर नेटिजन्स लगातार यह कयास लगा रहे थे कि शायद वह इस रेसिंग इवेंट में शामिल नहीं होंगी।

हालांकि, तृषा की लंदन मौजूदगी की खबर तब सच साबित हुई जब दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) ने तृषा के साथ अपनी एक खूबसूरत सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। राधिका भी अजित कुमार को चीयर करने के लिए सिल्वरस्टोन रेस में पहुंची थीं। राधिका की पोस्ट के तुरंत बाद तृषा के सिल्वरस्टोन पहुंचने की खबरों पर मुहर लग गई।

विजय के साथ तृषा की मौजूदगी ने फिर बढ़ाया गॉसिप का पारा

सिल्वरस्टोन में तृषा और सीएम विजय की एक ही समय पर मौजूदगी ने एक बार फिर दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अफेयर की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि, न तो विजय और न ही तृषा ने कभी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान दिया है, लेकिन अक्सर निजी मौकों पर दोनों की साथ में मौजूदगी फैंस का ध्यान खींच ही लेती है।

बता दें, मई 2026 में जब विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब तृषा को उनके परिवार के साथ बैठे देखा गया था, जहां भाषण के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आई थीं। इसके बाद अगस्त 2026 में तमिलनाडु स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी तृषा को विजय के माता-पिता के साथ पहली लाइन में बैठे और मुख्यमंत्री को सलामी देते हुए देखा गया था। अब ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन ट्रैक पर दोनों की मौजूदगी ने तमिल सिनेमा और राजनीतिक हलकों में फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *