Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: शनिवार को आया ‘हनुमान अंश’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, ‘हैवान’ दूसरी दिन ही गिरी औंधेमुंह

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: शनिवार को आया ‘हनुमान अंश’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, ‘हैवान’ दूसरी दिन ही गिरी औंधेमुंह

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा इतिहास रच रही है, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। रिलीज के छठे शनिवार यानी 37वें दिन भी फिल्म की कमाई में 76.2% का रिकॉर्ड तोड़ उछाल दर्ज किया गया। फिल्म भारत में 200 करोड़ कमाने से चंद कदम दूर रह गई है। वहीं, दो दिन पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार- सैफ अली खान की फिल्म हैवान ने शनिवार को बेहद खराब प्रदर्शन किया है। आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का हाल…

हनुमान अंश ने 37वें दिन भी किया धांसू कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, हनुमान अंश ने शनिवार को भारत में शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने 12 सितंबर को 18.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। इसके साथ ही फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ हो गया है। विदेशों में भी 9.50 करोड़ की शानदार कमाई के बदौलत ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड बिजनेस अब 236.50 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर गया है।

36वें दिन के मुकाबले 76% से ज्यादा की बढ़त

आमतौर पर कोई भी फिल्म एक महीने के बाद सिनेमाघरों से उतर जाती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 36वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन 37वें दिन दर्शकों की भारी भीड़ के चलते थिएटर्स में शोज की संख्या 5,743 से बढ़ाकर 7,449 कर दी गई है जिससे जनता को दिक्कत न हो।

शनिवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 52.0% रही। हिंदी 2D वर्जन में शाम और रात के शोज लगभग हाउसफुल रहे, जहां ऑक्यूपेंसी 66.46% और 68.69% दर्ज की गई।

1 करोड़ की ओपनिंग से 236 करोड़ का ऐतिहासिक सफर

फिल्म का यह वीकली कलेक्शन ट्रेंड बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों और ट्रेड एनालिस्ट्स को चौंका रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का मामूली बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते भी महज 40 लाख ही कमा पाई थी। लेकिन तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते हनुमान अंश ने 61.00 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ और 37वें दिन छठे शनिवार को 18.50 करोड़ कमाए।

फिल्म हैवान का कलेक्शन रहा बेहद खराब

वहीं, 11 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान की बात करे तो ये ओपनिंग से ही ठंडे बस्ते में जा पहुंची है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हैवान’ ने पहले दिन उम्मीद से कम 3 करोड़ रुपये से खाता खोला था। यह कमाई 7,224 शोज और 11% की ऑक्यूपेंसी के साथ हुई। 

अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई में बढ़त की बजाय गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हैवान का नेट इंडिया कलेक्शन 5.5 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.60 करोड़ रुपये हो गया है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *