BRICS समिट में गूंजा किशोर कुमार का गाना! मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने गाया “ख्वाब हो तुम” गाना, लोगों ने किए कमेंट

BRICS समिट में गूंजा किशोर कुमार का गाना! मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने गाया “ख्वाब हो तुम” गाना, लोगों ने किए कमेंट

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) के दौरान एक अनोखा और दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। जब दुनिया के बड़े-बड़े नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान वहां बॉलीवुड के लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार का गाना गूंज उठा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने  “ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…” गाकर वहां मौजूद सभी दिग्गजों और सोशल मीडिया पर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना

भारत मंडपम में आयोजित आधिकारिक शिखर सम्मेलन की कार्यवाही के बीच एक अनौपचारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पीएम अनवर इब्राहिम ने मंच पर पहुंचकर पियानोवादक के साथ सुर से सुर मिलाए और 1965 में आई देवानंद की मशहूर फिल्म ‘तीन देवियां’ का एसडी बर्मन द्वारा रचित रोमांटिक क्लासिक गाना बेहद सुरीले अंदाज में गाया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने इस दौरान का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने मलय भाषा में मजाकिया कैप्शन लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद है-  “शिक्षक, क्या मुझे थोड़ी देर के लिए गाने की अनुमति मिल सकती है, ठीक है?” यह वीडियो शेयर होते ही भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनके इस सहज अंदाज की जमकर तारीफ की।

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit
मलेशिया के पीएम का गाना सुनकर लोगों ने किए कमेंट
Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit
मलेशिया के पीएम का गाना सुनकर लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही शानदार और बेहतरीन गायकी, ब्रिक्स 2026 में जोड़ने वाला और जोश भरने वाला माहौल बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।” एक और ने लिखा, “आपने महान भारतीय गायक किशोर कुमार का एक अमर क्लासिक गाना गाया और सच कहूं तो आप खुद उस महान कलाकार से कम नहीं थे।”

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit
मलेशिया के पीएम का गाना सुनकर लोगों ने किए कमेंट

एक अन्य ने लिखा, “किशोर कुमार का जादू सरहदें नहीं मानता। मलेशिया के पीएम ने गाना गाकर भारतीय संगीत के सदाबहार दिग्गज को कितनी खूबसूरत श्रद्धांजलि दी है।” एक ने लिखा, “धन्यवाद सर, भारत की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।” एक ने लिखा, म्यूजिक ने हमें एक कर दिया। बेहद खूबसूरती से मलेशिया के पीएम ने किशोर कुमार का गाना गाया।”

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit
मलेशिया के पीएम का गाना सुनकर लोगों ने किए कमेंट

पीएम अनवर इब्राहिम को हैं हिंदी सिनेमा से लगाव

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम अनवर इब्राहिम ने भारत और उसके संगीत के लिए अपना प्रेम जाहिर किया हो। वह लंबे समय से भारतीय संस्कृति, हिंदी सिनेमा और शास्त्रीय संगीत के प्रशंसक रहे हैं। इससे पहले भी भारत दौरों पर द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान वह किशोर कुमार और मुकेश के सदाबहार गीतों की कुछ पंक्तियां गाकर भारतीय प्रतिनिधियों को सरप्राइज दे चुके हैं।

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit
मलेशिया के पीएम का गाना सुनकर लोगों ने किए कमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *