रानीगंज में बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव मनाया:समाज के प्रति योगदान को याद किया; वक्ता बोले- उनके आदर्शों पर चलें

रानीगंज में बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव मनाया:समाज के प्रति योगदान को याद किया; वक्ता बोले- उनके आदर्शों पर चलें

बलिया के रानीगंज बाजार में संत शिरोमणि श्री बाबा गणिनाथ जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पूजन-अर्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। बाबा के आदर्शों पर चले समाज इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी के जीवन और उनके महान कार्यों को याद किया। उन्होंने समाज के प्रति बाबा के अहम योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा गणिनाथ जी के बताए हुए सत्य, धर्म और समाज सेवा के मार्ग पर चलें, जिससे एक सशक्त और एकजुट समाज का निर्माण हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *