साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम:युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें?

साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम:युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें?

पिछले दिनों भोपाल के एक 29 साल के युवक के साथ ठगी की वारदात हुई। स्कैमर्स ने ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई के नाम पर उससे कई लाख ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्राम पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया। शुरू में छोटे टास्क पूरे करने को कहा। मुनाफा देकर उसका भरोसा भी जीता। इसके बाद और नए टास्क, बोनस और रिफंड के नाम पर उससे कुल 4.73 लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम वापस पाने की उम्मीद में युवक ने 2 लाख रुपए का पर्सनल लोन भी लिया, लेकिन ठगों ने वह पैसा भी हड़प लिया। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह कोई अकेला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय में ‘गूगल रिव्यू टास्क’ और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ में आज हम ‘गूगल रिव्यू टास्क स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘गूगल रिव्यू’ क्या है? जवाब- गूगल रिव्यू वह फीडबैक या रेटिंग है, जो लोग किसी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल या दूसरी सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद गूगल पर देते हैं। इसमें यूजर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग देते हैं और अपने अनुभव के बारे में लिखते हैं। इससे दूसरे लोगों को किसी बिजनेस या सर्विस की क्वालिटी का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। सवाल- ‘गूगल रिव्यू टास्क स्कैम‘ क्या है? जवाब- यह एक ऑनलाइन ठगी है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को गूगल मैप पर होटल, रेस्टोरेंट या अन्य बिजनेस को रिव्यू और रेटिंग देने के बदले पैसे कमाने का लालच देते हैं। शुरुआत में ठग कुछ छोटे पेमेंट करके भरोसा जीतते हैं। इसके बाद ज्यादा कमाई, बोनस या VIP टास्क के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाया जाता है या फीस जमा करवाई जाती है। जब पीड़ित बड़ी रकम जमा कर देता है, तो ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। सवाल- साइबर ठग लोगों को गूगल रिव्यू टास्क स्कैम में कैसे फंसाते हैं? जवाब- साइबर ठग लोगों को वॉट्सएप या टेलीग्राम मैसेज भेजकर ‘गूगल रिव्यू टास्क’ के नाम पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देते हैं। मैसेज में वे दावा करते हैं कि होटल, रेस्टोरेंट या दुकान को 5 स्टार रेटिंग देकर रोज 3-5 हजार रुपए तक कमा सकते हैं, जबकि ये सिर्फ एक फ्रॉड है। इस स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक से समझिए- सवाल- लोग किन गलतियों के कारण इस स्कैम में फंस जाते हैं? जवाब- आसान और जल्दी पैसे कमाने का लालच और बिना जांच-पड़ताल के पैसे भेज देना इस स्कैम में फंसने की सबसे बड़ी वजह है। सभी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- साइबर ठग शुरुआत में पैसे क्यों देते हैं? जवाब- साइबर ठग शुरुआत में छोटे टास्क के बदले कुछ पैसे देकर लोगों का भरोसा जीतते हैं। इससे व्यक्ति को लगता है कि ऑफर असली है और कमाई हो रही है। भरोसा बनने के बाद ठग उसे ज्यादा रिटर्न, बोनस या रिफंड का लालच देकर बड़ी रकम जमा करवाते हैं और फिर पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। सवाल- गूगल रिव्यू स्कैम में किन-किन बहानों से पैसे मांगे जाते हैं? जवाब- साइबर ठग अलग-अलग टास्क, फीस और चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाते हैं। ठग इन बहानों से पैसे मांगते हैं- ध्यान रखें, नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मकसद सिर्फ पैसे निकलवाना होता है। सवाल- ठग इस स्कैम में किसे निशाना बनाते हैं? जवाब- साइबर ठग आमतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जो घर बैठे या पार्ट टाइम कमाई के अवसर तलाश रहे होते हैं, जैसेकि- सवाल- क्या गूगल रिव्यू करने के लिए पैसे देता है? जवाब- नहीं, गूगल रिव्यू लिखने या रेटिंग देने के लिए लोगों को पैसे नहीं देता है। रिव्यू के बदले कमाई का दावा करने वाले ऑफर स्कैम हैं। सवाल- गूगल पर फेक रिव्यू लिखने के क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- फेक रिव्यू लिखना गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसे रिव्यू हटाए जा सकते हैं और संबंधित अकाउंट पर कार्रवाई हो सकती है। सवाल- अगर गूगल रिव्यू स्कैम में फंस गए हैं तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत ये जरूरी कदम उठाएं- सवाल- इस तरह के स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें? जवाब- किसी भी ऐसे ऑफर से सावधान रहें, जिसमें बिना मेहनत के ज्यादा कमाई का दावा किया जाए। ऐसे स्कैम की जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। स्कैम से बचने के लिए सभी जरूरी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या फेक गूगल रिव्यू देना कानूनन सही है? कानून इस बारे में क्या कहता है? जवाब- नहीं, भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो ‘फेक गूगल रिव्यू’ को अपराध घोषित करता हो। लेकिन अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर पैसे लेकर या किसी को गुमराह करने के इरादे से झूठे रिव्यू लिखता है, तो उस पर साइबर और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। सवाल- इस स्कैम की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायत करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जल्दी शिकायत से कार्रवाई और पैसे रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है। सवाल- शिकायत करते समय कौन-से जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें? जवाब- साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करते समय जितने ज्यादा सबूत होंगे, जांच और कार्रवाई में उतनी मदद मिलेगी। शिकायत के समय ये डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखें- …………………………………… ग्राफिक्स- अंकुल बंसल ………………………………. ये खबर भी पढ़ें…. साइबर लिटरेसी- सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो न डालें:गलत इस्तेमाल का रिस्क, पुलिस की एडवाइजरी और पेरेंट्स के लिए 10 सेफ्टी टिप्स आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से माता-पिता अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वे अक्सर स्कूल फंक्शन, वेकेशन, बर्थडे सेलिब्रेशन, अचीवमेंट्स या रोजमर्रा के खास पलों की झलकियां लोगों को दिखाते हैं। ये खबर भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *