लखनऊ में बेगम की तरह दिखीं मलाइका अरोड़ा:लखनवी चिकन की पोशाक में दिखीं, रैंप पर लोकल ज्वेलर-डिजाइनर का जलवा

लखनऊ में बेगम की तरह दिखीं मलाइका अरोड़ा:लखनवी चिकन की पोशाक में दिखीं, रैंप पर लोकल ज्वेलर-डिजाइनर का जलवा

लखनऊ में बॉलीवुड एक्ट्रेस बेगम की लुक में नजर आईं। उन्होंने शनिवार शाम होटल ताज पैलेस में रैंप वॉक किया। इस दौरान उन पर चिकन की पोशाक जम रही थी। मलाइका के साथ लखनऊ के लोकल ज्वेलर और डिजाइनर ने जलवे बिखेरे। मौका था फिक्की फ्लो लखनऊ की ओर से ‘गुलमोहर 2026-एक मकसद के साथ फैशन’ का। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम सजा तो शाम यादगार बन गई। कार्यक्रम में लखनऊ के डिजाइनरों, ज्वैलर्स, कारीगरों और फिक्की फ्लो की सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप पर फैशन के साथ लखनऊ की कला, कारीगरी और विरासत की झलक दिखी। इस दौरान लखनवी पहनावा भी दिखा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। 3 तस्वीरें देखिए- मलाइका अरोड़ा बनीं शो-स्टॉपर कार्यक्रम में दिल्ली की डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत नरूला ने भी विशेष प्रस्तुति दी। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सेलिब्रिटी शो-स्टॉपर रहीं। फिक्की फ्लो की नेशनल प्रेसिडेंट पूजा गर्ग भी मौजूद रहीं। फिक्की फ्लो लखनऊ की वाइस चेयरपर्सन निवेदिता सिंह ने बताया कि पहले सेगमेंट में स्थानीय डिजाइनरों और छह ज्वैलर्स ने साथ मिलकर ड्रेसेस और ज्वैलरी पेश की। 35 कारीगरों के काम को मिला मंच कार्यक्रम के दूसरे सेगमेंट में रिंपल और हरप्रीत नरूला के साथ वॉक हुई। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को सपोर्ट करना था। चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने बताया कि चिकनकारी कारीगरों के लिए भी कार्यक्रम किया गया था। इसमें 35 आर्टिस्ट्स के टेक्सटाइल काम का प्रदर्शन किया गया और स्टॉल लगाए गए। फंड जुटाकर कारीगरों को बेसिक इक्विपमेंट और 15 हजार रुपए का वाउचर दिया गया, जिससे वे घरेलू जरूरत का सामान खरीद सकें। स्थानीय कारीगरों को मंच देना उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को मंच देना और पारंपरिक कला को बढ़ावा देना रहा। खास तौर पर विलुप्त होती टेपची कला को पहचान दिलाने की पहल की गई। कार्यक्रम में छह डिजाइनर-ज्वैलर जोड़ियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। हस्तकारी गोल्ड ज्वैलर्स के साथ सजी डिजाइनर प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। फिक्की फ्लो की सदस्यों ने म्यूज के रूप में रैंप वॉक कर फैशन को महिलाओं में आत्मविश्वास और सशक्तीकरण भरने वाला बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *