गिट्टी से भरा डंपर पुलिया की रेलिंग पर लटका:झाबुआ-रतलाम मार्ग पर हादसा, ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला

गिट्टी से भरा डंपर पुलिया की रेलिंग पर लटका:झाबुआ-रतलाम मार्ग पर हादसा, ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला

झाबुआ-रतलाम मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बामनिया और करवड़ के बीच छायन के पास एक पुलिया पर गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर रेलिंग पर लटक गया। डंपर का आधा हिस्सा हवा में था और उसमें भरी गिट्टी नदी में बिखर गई। अच्छी बात यह रही कि ड्राइवर सुरक्षित बच गया। वह तुरंत डंपर का कांच तोड़कर बाहर निकला और कंपनी को घटना की जानकारी दी। यह डंपर निर्माण कार्य में लगी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का था। शनिवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई। इसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पर असर पड़ा और लोगों को इंतजार करना पड़ा। मौके पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अगर यह डंपर नदी में गिर जाता, तो ड्राइवर की जान बचाना बहुत मुश्किल होता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *