आजमगढ़ में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत:3 महीने पहले पति को छोड़कर देवर के साथ गई थी मुंबई

आजमगढ़ में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत:3 महीने पहले पति को छोड़कर देवर के साथ गई थी मुंबई

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मेहनाजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर निवासी बबिता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व आनंद राजभर के साथ हुई थी। दोनों का पांच वर्षीय पुत्र यश है। बताया जा रहा है कि इसी बीच बबिता अपने देवर राजन राजभर के संपर्क में आ गई थी। परिजनों के अनुसार मई माह में बबिता राजन के साथ घर छोड़कर मुंबई चली गई थी। जुलाई में दोनों वापस चिल्लूपुर लौटे थे।
ग्रामीणों के अनुसार परिजनों की सहमति से बबिता और राजन की शादी लालगंज तहसील में नोटरी बयान-हलफी के माध्यम से 7 अगस्त 2026 को कराई गई थी। इसके बाद शनिवार को बबिता का शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बबिता का मायका गाजीपुर जिले के मौधा बताया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *