शेखपुरा में डेयरी और वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण पूरा:आरसेटी ने 28 महिलाओं को दिए प्रमाण पत्र, खुद रोजगार शुरू करने का मिलेगा मौका

शेखपुरा में डेयरी और वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण पूरा:आरसेटी ने 28 महिलाओं को दिए प्रमाण पत्र, खुद रोजगार शुरू करने का मिलेगा मौका

शेखपुरा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहा 12 दिवसीय डेयरी और वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण लेने वाली 28 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण आरसेटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजीव रंजन और वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। निदेशक ने कहा कि आरसेटी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर उपलब्ध कराता है। डेयरी फार्मिंग की दी गई व्यावहारिक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय के चारा प्रबंधन, पशुओं की बीमारियों, गर्भाधान के उचित समय, टीकाकरण, शेड निर्माण, पशु बीमा और नस्लों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें। 23 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने बताया कि आरसेटी में 23 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार प्रशिक्षण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम में संकाय सदस्य अभिनव प्रसून और कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया भी मौजूद रहीं। शेखपुरा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहा 12 दिवसीय डेयरी और वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण लेने वाली 28 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण आरसेटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक राजीव रंजन और वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। निदेशक ने कहा कि आरसेटी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर उपलब्ध कराता है। डेयरी फार्मिंग की दी गई व्यावहारिक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय के चारा प्रबंधन, पशुओं की बीमारियों, गर्भाधान के उचित समय, टीकाकरण, शेड निर्माण, पशु बीमा और नस्लों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को डेयरी फार्म शुरू करने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें। 23 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने बताया कि आरसेटी में 23 सितंबर से मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार प्रशिक्षण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम में संकाय सदस्य अभिनव प्रसून और कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया भी मौजूद रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *