काम पर निकली महिला का सड़क किनारे मिला शव:अररिया में परिजनों ने मर्डर की आशंका जताई, गर्दन और पेट पर वार के निशान

काम पर निकली महिला का सड़क किनारे मिला शव:अररिया में परिजनों ने मर्डर की आशंका जताई, गर्दन और पेट पर वार के निशान

अररिया आरएस थाना क्षेत्र में राजा पोखर के पास शनिवार को एक महिला का शव मिला। रजोखर से चंद्रदेई जाने वाली सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरएस थाना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान आरएस सहनी टोला वार्ड संख्या चार निवासी विजय सहनी की 30 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, फूल कुमारी राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करती थी। शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने परिजनों को राजा पोखर के पास एक महिला का शव मिलने की जानकारी दी। महिला के हाथ पर गोदना से ‘विजय सहनी’ और ‘फूल कुमारी’ लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान फूल कुमारी के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने फूल कुमारी की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान दिख रहे हैं। हालांकि, हत्या के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। महिला के शव पर चोट के निशान मिले – SDPO घटना की सूचना पर आरएस थाना पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। अररिया आरएस थाना क्षेत्र में राजा पोखर के पास शनिवार को एक महिला का शव मिला। रजोखर से चंद्रदेई जाने वाली सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरएस थाना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान आरएस सहनी टोला वार्ड संख्या चार निवासी विजय सहनी की 30 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, फूल कुमारी राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करती थी। शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने परिजनों को राजा पोखर के पास एक महिला का शव मिलने की जानकारी दी। महिला के हाथ पर गोदना से ‘विजय सहनी’ और ‘फूल कुमारी’ लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान फूल कुमारी के रूप में की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने फूल कुमारी की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान दिख रहे हैं। हालांकि, हत्या के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। महिला के शव पर चोट के निशान मिले – SDPO घटना की सूचना पर आरएस थाना पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *