कैमूर में स्नेक बाइट से बच्ची की मौत:सोते समय डंसा, भभुआ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

कैमूर में स्नेक बाइट से बच्ची की मौत:सोते समय डंसा, भभुआ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

मोहनिया प्रखंड के भरखर गांव में शुक्रवार रात जहरीले सांप के डंसने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान भरखर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशीष की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। खाना खाने के बाद सोने गई थी बच्ची भरखर पंचायत के मुखिया के अनुसार, ज्योति शुक्रवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सोने गई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। रात में वाहन मिलने में हुई परेशानी सांप के डंसने के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुट गए। रात का समय होने के कारण तत्काल वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद रिक्शा और अन्य साधनों की मदद से बच्ची को भभुआ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक हो चुकी थी देर परिजन जब ज्योति को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव लेकर पहुंचे। सुबह मुखिया को मिली घटना की जानकारी घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया को शनिवार सुबह करीब सात बजे मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मुखिया ने बताया कि ज्योति का परिवार बेहद गरीब है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिजनों को मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव में मातम का माहौल बच्ची की मौत की खबर के बाद भरखर गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई है। मोहनिया प्रखंड के भरखर गांव में शुक्रवार रात जहरीले सांप के डंसने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान भरखर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशीष की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। खाना खाने के बाद सोने गई थी बच्ची भरखर पंचायत के मुखिया के अनुसार, ज्योति शुक्रवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सोने गई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। रात में वाहन मिलने में हुई परेशानी सांप के डंसने के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुट गए। रात का समय होने के कारण तत्काल वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद रिक्शा और अन्य साधनों की मदद से बच्ची को भभुआ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक हो चुकी थी देर परिजन जब ज्योति को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव लेकर पहुंचे। सुबह मुखिया को मिली घटना की जानकारी घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया को शनिवार सुबह करीब सात बजे मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मुखिया ने बताया कि ज्योति का परिवार बेहद गरीब है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिजनों को मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव में मातम का माहौल बच्ची की मौत की खबर के बाद भरखर गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *