रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश

रामपुर में बाइक रैली आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने दिखाई झंडी, जनजागरूकता और एकजुटता का दिया संदेश

रामपुर में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन एवं संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रजापति ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। सिविल लाइंस स्थित रोशन बाग पार्क से शुरू हुई बाइक रैली को शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रोशन बाग से राधा सिनेमा रोड, माल गोदाम तिराहा, रेलवे स्टेशन, अंबेडकर पार्क, कचहरी रोड, एलआईसी चौराहा, राम-रहीम पुल और ज्वाला नगर होते हुए कृष्णा मंदिर पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जयकारे लगाए। आयोजकों ने कहा कि रैली का उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और धार्मिक-सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। रैली के समापन के बाद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कैलाश सिंह, गंगाराम प्रजापति, राकेश कश्यप, राजवीर यादव, प्रमोद भारती, प्रेमपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, धर्म सिंह, राकेश पासी, बाबू यादव और बबलू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *