‘कॉमेडी से काफी डरती हूं, ये सबसे मुश्किल कामों में से एक है’, संदीपा धर ने ‘चुंबक’ को लेकर कही ऐसी बात

‘कॉमेडी से काफी डरती हूं, ये सबसे मुश्किल कामों में से एक है’, संदीपा धर ने ‘चुंबक’ को लेकर कही ऐसी बात

Sandeepa Dhar Comedy Debut: एक्ट्रेस संदीपा धर ने कॉमेडी जॉनर में अपने फुल-फ्लेज्ड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है। संदीपा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें कॉमेडी करने से डर लगता था, क्योंकि उनके मुताबिक यह सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। हालांकि, ‘चुंबक’ के जरिए कॉमेडी में कदम रखने के अपने फैसले से वह काफी खुश हैं।

‘कॉमेडी से काफी डरती हूं’

संदीपा धर ने कहा कि उन्हें ड्रामा और इमोशनल सीन्स करने का अनुभव रहा है, लेकिन कॉमेडी उनके लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है। उन्होंने कहा, “एक्चुअली, मैं कॉमेडी से काफी डरती हूं, क्योंकि ये सबसे मुश्किल चीजों में से एक है।” एक्ट्रेस के मुताबिक वह अब तक ज्यादा ड्रामैटिक और इमोशनल सीन्स करती आई हैं। ऐसे में कॉमेडी उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव था।

‘इससे बेहतर टाइम नहीं हो सकता था’

संदीपा ने ये भी बताया कि उन्हें लगता है कि कॉमेडी में डेब्यू करने के लिए ‘चुंबक’ से बेहतर प्रोजेक्ट उन्हें नहीं मिल सकता था। उन्होंने इसके पीछे शो की टीम और उसकी कहानी की दुनिया को वजह बताया।

उन्होंने कहा कि जेडी और आतिश का कॉम्बिनेशन और जिस तरह की दुनिया और किरदार दोनों मिलकर तैयार करते हैं, वह बेहद खास है। संदीपा के मुताबिक, “इससे फनी शो नहीं हो सकता था टू मेक अ डेब्यू इन।” (इससे बेहतर और मजेदार शो में कॉमेडी डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सकता था।) इसी वजह से वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलने से खुश हैं।

नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड करने का भी किया जिक्र

संदीपा ने इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए नेटफ्लिक्स का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स ने शो को बैक किया है और इसे दुनियाभर में दिखाया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बातचीत के समय ‘चुंबक’ नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। उन्होंने इसे अपने कॉमेडी डेब्यू के फैसले का अच्छा नतीजा बताया और कहा कि उन्हें लगता है कि यह सही फैसला था। दरअसल, सीरीज ‘चुंबक’ में नीना गुप्ता, देवन भोजानी, सुमित राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर और अतुल कुमार भी नजर आ रहे हैं। ‘चुंबक’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, बता दें, इसकी कहानी बहुत मजेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *