कौशांबी में बच्चों से भरा विक्रम पलटा, 4 घायल:दो की हालत गंभीर, आसपास के लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया

कौशांबी में बच्चों से भरा विक्रम पलटा, 4 घायल:दो की हालत गंभीर, आसपास के लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूल से लौट रहे बच्चों से भरा एक विक्रम बेकाबू होकर पलट गया। यह हादसा चलौली मोड़ के पास करीब 1:30 बजे हुआ। विक्रम में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को विक्रम से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए चायल सीएचसी पहुंचाया गया। घायल बच्चों में पीयूष, रीतू, आयुष और श्रेया शामिल हैं। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद पीयूष और रीतू की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बच्चों का वहां इलाज जारी है। विक्रम में सवार अन्य बच्चों के नाम श्रेयांस सिंह (मनोज कुमार के बेटे, निवासी तिल्हापुर मोड़), नैतिक पाल, कार्तिक पाल (स्वर्गीय मानसिंह पाल के बेटे, निवासी रनियापार), शुभम, प्रीती, शिवम, रिक्की (रमेश के बेटे, निवासी दरियापुर) और सौरभ (कमलदीप के बेटे, निवासी दरियापुर) बताए गए हैं। ये सभी बच्चे मनौरी के विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। विक्रम के बेकाबू होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *