उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख टावर चौक पर नितिन नवीन का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा- राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा जरूरी पुतला दहन कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विचारों का मतभेद होना सामान्य है, लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा तक ले जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उचित नहीं है। नितिन नवीन जैसे पद पर बैठे नेता से संयम की उम्मीद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विचारों का टकराव लोकतंत्र को मजबूत करता है, लेकिन नेताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा से राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से जनता मर्यादित भाषा, संयम और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यवहार की उम्मीद करती है। राहुल गांधी के मुद्दों का जिक्र कर किया बचाव कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दे संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय और आम लोगों से जुड़े अन्य सवालों को लेकर राहुल गांधी अपनी आवाज उठाते रहे हैं। नेताओं ने कहा कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की व्यक्तिगत या अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। माफी नहीं मांगने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक मतभेदों का सम्मान करती है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने नेताओं के बयानों पर गंभीरता से विचार करने और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक नितिन नवीन राहुल गांधी से माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी अपना विरोध दर्ज कराएगी। टावर चौक पर हुए पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतंत्र में व्यक्तिगत सम्मान और भाषा की मर्यादा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख टावर चौक पर नितिन नवीन का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा- राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा जरूरी पुतला दहन कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विचारों का मतभेद होना सामान्य है, लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा तक ले जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उचित नहीं है। नितिन नवीन जैसे पद पर बैठे नेता से संयम की उम्मीद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विचारों का टकराव लोकतंत्र को मजबूत करता है, लेकिन नेताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा से राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से जनता मर्यादित भाषा, संयम और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप व्यवहार की उम्मीद करती है। राहुल गांधी के मुद्दों का जिक्र कर किया बचाव कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वह लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दे संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय और आम लोगों से जुड़े अन्य सवालों को लेकर राहुल गांधी अपनी आवाज उठाते रहे हैं। नेताओं ने कहा कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की व्यक्तिगत या अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। माफी नहीं मांगने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक मतभेदों का सम्मान करती है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने नेताओं के बयानों पर गंभीरता से विचार करने और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक नितिन नवीन राहुल गांधी से माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी अपना विरोध दर्ज कराएगी। टावर चौक पर हुए पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतंत्र में व्यक्तिगत सम्मान और भाषा की मर्यादा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

