ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच ताज़ा हमलों के बाद युद्ध फिर बढ़ गया है। हालांकि पहले की तरह लगतार हमले नहीं हो रहे, लेकिन स्थिति काफी गंभीर हो गई है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते की संभावना भी नज़र नहीं आ रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध पर एक बड़ी बात कह दी है।
”बहुत जल्द खत्म होगा ईरान के खिलाफ युद्ध”
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध बहुत जल्द खत्म होगा। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में आयरिश पीएम माइकल मार्टिन (Michael Martin) के साथ बात करते हुए ट्रंप ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब युद्ध खत्म होगा, तब तेल की कीमतें गिर जाएंगी।
कैसे बढ़ी तेल की कीमत?
ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की वजह से ग्लोबल तेल सप्लाई प्रभावित हुई। ईरान तेल का उत्पादक है और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से वैश्विक तेल का करीब 20% गुज़रता है। युद्ध की वजह से यह सप्लाई बाधित हुई। इसका असर क्रूड ऑइल की कीमत पर भी देखने को मिला, जो तेजी से बढ़ी। ऐसे में तेल की कीमत दुनियाभर में बढ़ी, जिससे पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो गया। इसकी मार जनता की जेब पर पड़ी। अमेरिका की वजह से यह युद्ध अभी तक जारी है, लेकिन खुद अमेरिकी भी तेल की बढ़ी हुई कीमत से परेशान हैं।
आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रतिबंधित समुद्री इलाके की घोषणा
आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्री क्षेत्र में नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। प्रतिबंधित समुद्री इलाका चाबहार से लेकर ओमान की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों तक फैला होगा। आईआरजीसी ने यह भी साफ कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट के प्रतिबंधित इलाके से अगर कोई भी जहाज गुज़रा, तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रतिबंधित समुद्री इलाके की घोषणा
आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने होर्मुज स्ट्रेट के पास समुद्री क्षेत्र में नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। प्रतिबंधित समुद्री इलाका चाबहार से लेकर ओमान की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों तक फैला होगा। आईआरजीसी ने यह भी साफ कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट के प्रतिबंधित इलाके से अगर कोई भी जहाज गुज़रा, तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। आईआरजीसी के इस फैसले से भी तेल की कीमत पर असर पड़ा है और अगर यह फैसला इसी तरह बरकरार रहा और ईरान ने प्रतिबंधित इलाकों से गुज़रने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी, तो तेल की कीमत और बढ़ सकती है।


BREAKING: US President Donald Trump says Iran war “will end very soon.”