रसीदपुरा में भुवासा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह शुरू:3 दिन के कार्यक्रम में पारिवारिक एकता, स्नेह और संस्कारों का दिया जा रहा संदेश

रसीदपुरा में भुवासा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह शुरू:3 दिन के कार्यक्रम में पारिवारिक एकता, स्नेह और संस्कारों का दिया जा रहा संदेश

डीडवाना के रसीदपुरा गांव में शनिवार से भुवासा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह शुरू हो गया। यह तीन दिवसीय आयोजन 14 सितंबर तक चलेगा। इसमें रिश्तों, अपनत्व और पारिवारिक संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। समारोह के पहले दिन बाईसा-भुवासा और अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस आयोजन में गांव की सभी बाईसा-भुवासा को बुलाया गया है। इन 3 दिनों तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम होंगे। भाईचारे और सामाजिक समरसता का भी संदेश
समारोह में प्रसिद्ध करणी कथावाचक महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह कथा सुनाएंगे। कथा और दूसरे कार्यक्रमों के जरिए धार्मिक और पारिवारिक संस्कारों के साथ भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार और रिश्तों के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। यह आयोजन सिर्फ मिलन समारोह नहीं है, बल्कि परिवार की जड़ों से जुड़ने, रिश्तों में अपनत्व बढ़ाने और नई पीढ़ी को पारिवारिक परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने की एक पहल है। इस समारोह के दौरान पारिवारिक एकता, स्नेह, भाईचारे और सामाजिक समरसता को खास महत्व दिया जा रहा है। आयोजकों का मकसद है कि परिवार और समाज के लोग एक मंच पर आएं। इससे पुराने रिश्तों में नई गर्माहट आए और आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहे।
रसीदपुरा में हो रहा यह स्नेह मिलन समारोह रिश्तों को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दे रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *