पलवल में बेटी की ससुराल पहुंचे परिजनों को बंधक बनाया:पुलिस ने मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया, 15 लोगों पर केस दर्ज

पलवल में बेटी की ससुराल पहुंचे परिजनों को बंधक बनाया:पुलिस ने मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया, 15 लोगों पर केस दर्ज

पलवल में एक महिला के परिजनों को धोखे से बुलाकर घर में बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। झगड़े में घायल महिला के माता-पिता और भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, नूंह जिले के राहड़ी गांव निवासी तौफीना ने शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दो साल पहले दुरेंची (हथीन) निवासी सद्दाम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसके पिता गरीब हैं, जिसके चलते शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे और मारपीट करते थे। बहू से मायके में फोन करके परिजनों को बुलाया 9 सितंबर को उसका पति नशे में आया और उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उसने ससुराल वालों से की तो उन्होंने उसे फोन देकर अपने मायके वालों को बुलाने को कहा। इस पर उसने अपने मायके फोन कर परिजनों को बुला लिया। जब उसके पिता खुर्शीद, मां एमना, भाई वकील, चाचा अल्ली, चाची रुकसीना और चचेरा भाई समीम दुरेंची गांव पहुंचे, तो आरोपियों ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि आज इन्हें जान से मार दो, पुलिस को वे खुद देख लेंगे। इसके बाद ससुराल पक्ष के पति सद्दाम, शोएब, सैकुल, ईसब, रेसा, नाजिया, इकलास, अरमान, सम्मा, आदिल, हुसैन, साजिदा, रफीक, शमशेर और साजिद ने हाथों में फरसा, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर जानलेवा हमला किया। पड़ोसियों ने पहुंचकर बचाई जान झगड़े का शोर सुनकर छतों के रास्ते पड़ोसी घर के अंदर आए और उनकी जान बचाई। उसके भाई समीम ने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और घर का गेट खुलवाया। पुलिस उसके माता-पिता और भाई को इलाज के लिए हथीन के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां से उसके माता-पिता की हालत नाजुक देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से उनकी हालत नाजुक देखते हुए रोहतक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हथीन पुलिस ने इस संबंध में तौफीना की शिकायत पर उसके पति सहित 15 नामजद के खिलाफ बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, फिल्हाल घर से फरार है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *