करंट की चपेट में आने से बालक झुलसा:धौलपुर के बसई नवाब में हुआ हादसा, मां के साथ बकरी चरा रहा था बच्चा

करंट की चपेट में आने से बालक झुलसा:धौलपुर के बसई नवाब में हुआ हादसा, मां के साथ बकरी चरा रहा था बच्चा

धौलपुर जिले के बसई नवाब कस्बे में करंट लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना मनियां रोड क्षेत्र में हुई। हादसे में बच्चे के हाथ-पैर, मुंह और कमर झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे बसई नवाब के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे धौलपुर रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान जागीरपुरा निवासी विशंभर (प्रमोद कुशवाहा का बेटा) के रूप में हुई है। बच्चे के चाचा अनार सिंह ने बताया कि विशंभर अपनी मां के साथ गांव के पास बकरियां चरा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत बसई नवाब सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए धौलपुर के हायर सेंटर भेज दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *