बांका में 12 चक्का ट्रक से 7,956 लीटर शराब बरामद:भलजोर चेकपोस्ट पर 1 करोड़ की विदेशी शराब मिली, चालक गिरफ्तार

बांका में 12 चक्का ट्रक से 7,956 लीटर शराब बरामद:भलजोर चेकपोस्ट पर 1 करोड़ की विदेशी शराब मिली, चालक गिरफ्तार

बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड सीमा से बिहार में शराब की एक बड़ी खेप लाने की कोशिश को रोक दिया। शुक्रवार शाम भलजोर जांच चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये की 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। यह शराब ट्रक में प्लास्टिक के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग के अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट पर लगातार वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी दौरान झारखंड से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में प्लास्टिक के बोरे रखे दिखे। टीम को शक होने पर जब बोरों को हटाया गया और तलाशी ली गई, तो उनके नीचे विदेशी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर ली तलाशी शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसकी पूरी तलाशी ली। गिनती करने पर कुल 906 पेटियों में 7,956 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई। विभाग के मुताबिक, इस शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तस्करों ने शराब को बोरियों के नीचे छिपाया था, ताकि चेकपोस्ट पर सामान्य जांच के दौरान इसका पता न चल सके। इस कार्रवाई की अगुवाई उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार ने की।टीम ने शराब की पूरी खेप के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी नेटवर्क का लगाया जा रहा पता उत्पाद विभाग अब शराब की इस बड़ी खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क का पता लगा रहा है। जांच में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप झारखंड के किस जगह से ट्रक पर लोड की गई थी और इसे बिहार में कहां तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा,तस्करी में चालक के अलावा अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते शराब की तस्करी करने की कोशिश की जाती है।इसे रोकने के लिए भलजोर समेत जिले के अन्य सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के परिवहन और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस बड़ी बरामदगी को सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड सीमा से बिहार में शराब की एक बड़ी खेप लाने की कोशिश को रोक दिया। शुक्रवार शाम भलजोर जांच चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये की 7,956 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। यह शराब ट्रक में प्लास्टिक के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग के अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट पर लगातार वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी दौरान झारखंड से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में प्लास्टिक के बोरे रखे दिखे। टीम को शक होने पर जब बोरों को हटाया गया और तलाशी ली गई, तो उनके नीचे विदेशी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर ली तलाशी शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसकी पूरी तलाशी ली। गिनती करने पर कुल 906 पेटियों में 7,956 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई। विभाग के मुताबिक, इस शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तस्करों ने शराब को बोरियों के नीचे छिपाया था, ताकि चेकपोस्ट पर सामान्य जांच के दौरान इसका पता न चल सके। इस कार्रवाई की अगुवाई उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार ने की।टीम ने शराब की पूरी खेप के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तस्करी नेटवर्क का लगाया जा रहा पता उत्पाद विभाग अब शराब की इस बड़ी खेप के पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क का पता लगा रहा है। जांच में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप झारखंड के किस जगह से ट्रक पर लोड की गई थी और इसे बिहार में कहां तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा,तस्करी में चालक के अलावा अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते शराब की तस्करी करने की कोशिश की जाती है।इसे रोकने के लिए भलजोर समेत जिले के अन्य सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के परिवहन और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस बड़ी बरामदगी को सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *