चोरी की पूछताछ करने पहुंची पुलिस पर खानाबदोशों का हमला:महिला सिपाही ने राइफल से रोका, आरोपियों ने टांगी से किया हमला; 8 गिरफ्तार

चोरी की पूछताछ करने पहुंची पुलिस पर खानाबदोशों का हमला:महिला सिपाही ने राइफल से रोका, आरोपियों ने टांगी से किया हमला; 8 गिरफ्तार

गयाजी जिले के फतेहपुर के गोपी मोड़ पर झपटमारी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर शुक्रवार को खानाबदोशों के एक समूह ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से पूछताछ को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते लाठी-डंडे, पत्थर और टांगी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस गश्ती गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। पुलिस गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में डायल-112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही सुलेखा कुमारी को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। दोनो स्वस्थ हैं। वहीं चोरी की शिकायत करने वाले परमेश्वर साव को भी चोट लगी है। वे जख्मी हैं। खानाबदोशों के टांगी से महिला सिपाही पर हमला किया हमले के दौरान एक महिला सिपाही पर टांगी से वार किया गया। उसने खुद को बचाने के लिए राइफल को ढाल बनाया। टांगी का वार राइफल पर पड़ा तो राइफल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम पर हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स गोपी मोड़ पहुंची। पुलिस बल के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग अपने टेंट छोड़कर फरार हो गए। 5 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आठ बाइक भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि गिरफ्तार लोगों का पहचान पत्र नहीं होने की वजह से उनके नाम का सत्यापन पुलिस नहीं कर सकी है।पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जमहेता में हुई झपमारी की घटना की जांच के दौरान हुई। आठ अगस्त को परमेश्वर साव पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 25 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उचक्के ने उनके पैकेट से रुपए निकाल लिए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसके बाद परमेश्वर साव अपने बेटे के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को गोपी मोड़ के पास उनकी नजर घटना में शामिल बताए जा रहे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 और फतेहपुर थाने को दी। पूछताछ के दौरान बिगड़ा माहौल सूचना पर एसआई राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गोपी मोड़ पहुंची। पुलिस युवक और वहां मौजूद लोगों से चोरी की घटना को लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान खानाबदोशों के एक समूह ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार, लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ टांगी से भी हमला किया। पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। हमले में दो पुलिसकर्मियों के अलावा परमेश्वर साव को भी चोट आई है। फतेहपुर अपर थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है। चोरी और पुलिस टीम पर हमले, दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार लोगों की पहचान में जुटी है। गयाजी जिले के फतेहपुर के गोपी मोड़ पर झपटमारी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर शुक्रवार को खानाबदोशों के एक समूह ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से पूछताछ को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते लाठी-डंडे, पत्थर और टांगी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस गश्ती गाड़ी को भी निशाना बनाया गया। पुलिस गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में डायल-112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही सुलेखा कुमारी को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। दोनो स्वस्थ हैं। वहीं चोरी की शिकायत करने वाले परमेश्वर साव को भी चोट लगी है। वे जख्मी हैं। खानाबदोशों के टांगी से महिला सिपाही पर हमला किया हमले के दौरान एक महिला सिपाही पर टांगी से वार किया गया। उसने खुद को बचाने के लिए राइफल को ढाल बनाया। टांगी का वार राइफल पर पड़ा तो राइफल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम पर हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स गोपी मोड़ पहुंची। पुलिस बल के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग अपने टेंट छोड़कर फरार हो गए। 5 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आठ बाइक भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि गिरफ्तार लोगों का पहचान पत्र नहीं होने की वजह से उनके नाम का सत्यापन पुलिस नहीं कर सकी है।पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जमहेता में हुई झपमारी की घटना की जांच के दौरान हुई। आठ अगस्त को परमेश्वर साव पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 25 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उचक्के ने उनके पैकेट से रुपए निकाल लिए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसके बाद परमेश्वर साव अपने बेटे के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को गोपी मोड़ के पास उनकी नजर घटना में शामिल बताए जा रहे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 और फतेहपुर थाने को दी। पूछताछ के दौरान बिगड़ा माहौल सूचना पर एसआई राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गोपी मोड़ पहुंची। पुलिस युवक और वहां मौजूद लोगों से चोरी की घटना को लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान खानाबदोशों के एक समूह ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार, लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ टांगी से भी हमला किया। पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। हमले में दो पुलिसकर्मियों के अलावा परमेश्वर साव को भी चोट आई है। फतेहपुर अपर थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की जा रही है। चोरी और पुलिस टीम पर हमले, दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार लोगों की पहचान में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *