पोकरण में पहली बार वायुसेना का ड्रोनथॉन:एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आएंगे, 60 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रदर्शन

पोकरण में पहली बार वायुसेना का ड्रोनथॉन:एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आएंगे, 60 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रदर्शन

देश की रक्षा ताकत को और मजबूत करने और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) पहली बार राजस्थान के जैसलमेर जिले में ‘ड्रोनथॉन 2026’ का आयोजन करने जा रही है। आयोजन आगामी 14 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस तीन दिवसीय बड़े आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानवरहित विमान प्रणालियों यानी ड्रोन तकनीक और उनसे बचाव की प्रणालियों के क्षेत्र में देश की घरेलू औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी शिरकत करेंगे। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की जानी-मानी 60 से अधिक रक्षा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। ये सभी कंपनियां पोकरण रेंज में अपने आधुनिक उत्पादों और उपकरणों की लाइव उड़ान और मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगी, जिसे देखने के लिए रक्षा जगत के तमाम बड़े अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। यह आयोजन न केवल भारतीय वायुसेना की तकनीकी ताकत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्योग जगत के लोगों को यह देखने का मौका भी देगा कि कैसे भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। पोखरण के रेगिस्तान में होने जा रहा यह अपनी तरह का पहला ड्रोनथॉन देश की सामरिक ताकत के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। ये खबर भी पढ़ें…… इंडियन एयरफोर्स का पोकरण रेंज में ‘ड्रोनाथन-2026’:स्वदेशी ड्रोन तकनीक, हमलावर प्रणालियों और एंटी-ड्रोन तकनीक का शक्ति प्रदर्शन…. भारतीय वायुसेना (IAF) 14 से 16 सितंबर 2026 तक राजस्थान के जैसलमेर जिले स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक मेगा अभ्यास ‘ड्रोनाथन-2026’ का आयोजन करने जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *