बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने एक मोबाइल नंबर से खुद को और उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि मोबाइल नंबर 7520322647 से उन्हें और उनके साथ जुड़े कई लोगों को कथित तौर पर धमकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 2 सितंबर को निजी मोबाइल पर आया था फोन तेज प्रताप के मुताबिक, पूरा मामला 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे शुरू हुआ। इस दौरान उनके निजी मोबाइल नंबर पर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान का प्रतिनिधि बताया। बातचीत शुरू होने के तुरंत बाद फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके एक कथित निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे भारी रकम की मांग की गई। तेज प्रताप ने इसे रंगदारी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला बताया है। पहले भी नंबर को लेकर सार्वजनिक तौर पर उठा चुके हैं सवाल तेज प्रताप ने कहा कि वह इस मोबाइल नंबर को लेकर पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। हालांकि, उनका आरोप है कि इसके बावजूद अब तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस नंबर के पीछे कौन है और अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं तो जांच एजेंसियां अब तक वास्तविक उपयोगकर्ता की पहचान क्यों नहीं कर पाई हैं। अब JJD के कार्यकर्ताओं को भी धमकाने का आरोप तेज प्रताप के मुताबिक, शुरुआत में यह मामला सिर्फ उनके साथ हुई कथित धमकी और ब्लैकमेलिंग तक सीमित दिखाई दे रहा था। लेकिन 11 सितंबर 2026 की अपनी अगली सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि अब इसी नंबर से उनकी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी से जुड़े पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं को फोन और संदेशों के जरिए डराया-धमकाया जा रहा है। तेज प्रताप ने कहा कि इस तरह की शिकायतें लगातार उनके संज्ञान में आ रही हैं। इसका मकसद पार्टी से जुड़े लोगों पर दबाव बनाना और उन्हें डराकर पीछे हटाना हो सकता है। क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण है? – तेजप्रताप तेज प्रताप ने सरकार और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इस नंबर के पीछे कौन है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण की वजह से तो कार्रवाई नहीं रोकी जा रही। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बिना जांच किसी व्यक्ति की संलिप्तता को अंतिम सत्य नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। कॉल, मैसेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग तेज प्रताप ने संबंधित प्रशासन और जांच एजेंसियों से मांग की है कि 7520322647 नंबर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, संदेशों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की विधिसम्मत तरीके से तत्काल जांच कराई जाए। जांच के जरिए इस नंबर के वास्तविक उपयोगकर्ता और उसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान की जानी चाहिए। साथ ही, जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धमकियों से डरने या दबने वाला नहीं हूं- तेजप्रताप तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने या दबने वाले नहीं हैं। उनके साथ जुड़े किसी भी कार्यकर्ता, सहयोगी, महिला या पुरुष को डराने-धमकाने की कोशिश की गई तो वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मामला अब सिर्फ उनके व्यक्तिगत स्तर पर मिली धमकी का नहीं रह गया है, बल्कि उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को भी निशाना बनाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव ने एक मोबाइल नंबर से खुद को और उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि मोबाइल नंबर 7520322647 से उन्हें और उनके साथ जुड़े कई लोगों को कथित तौर पर धमकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 2 सितंबर को निजी मोबाइल पर आया था फोन तेज प्रताप के मुताबिक, पूरा मामला 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:11 बजे शुरू हुआ। इस दौरान उनके निजी मोबाइल नंबर पर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान का प्रतिनिधि बताया। बातचीत शुरू होने के तुरंत बाद फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके एक कथित निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे भारी रकम की मांग की गई। तेज प्रताप ने इसे रंगदारी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला बताया है। पहले भी नंबर को लेकर सार्वजनिक तौर पर उठा चुके हैं सवाल तेज प्रताप ने कहा कि वह इस मोबाइल नंबर को लेकर पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। हालांकि, उनका आरोप है कि इसके बावजूद अब तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस नंबर के पीछे कौन है और अब तक उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं तो जांच एजेंसियां अब तक वास्तविक उपयोगकर्ता की पहचान क्यों नहीं कर पाई हैं। अब JJD के कार्यकर्ताओं को भी धमकाने का आरोप तेज प्रताप के मुताबिक, शुरुआत में यह मामला सिर्फ उनके साथ हुई कथित धमकी और ब्लैकमेलिंग तक सीमित दिखाई दे रहा था। लेकिन 11 सितंबर 2026 की अपनी अगली सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि अब इसी नंबर से उनकी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पार्टी से जुड़े पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं को फोन और संदेशों के जरिए डराया-धमकाया जा रहा है। तेज प्रताप ने कहा कि इस तरह की शिकायतें लगातार उनके संज्ञान में आ रही हैं। इसका मकसद पार्टी से जुड़े लोगों पर दबाव बनाना और उन्हें डराकर पीछे हटाना हो सकता है। क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण है? – तेजप्रताप तेज प्रताप ने सरकार और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इस नंबर के पीछे कौन है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण की वजह से तो कार्रवाई नहीं रोकी जा रही। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बिना जांच किसी व्यक्ति की संलिप्तता को अंतिम सत्य नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। कॉल, मैसेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग तेज प्रताप ने संबंधित प्रशासन और जांच एजेंसियों से मांग की है कि 7520322647 नंबर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, संदेशों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की विधिसम्मत तरीके से तत्काल जांच कराई जाए। जांच के जरिए इस नंबर के वास्तविक उपयोगकर्ता और उसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान की जानी चाहिए। साथ ही, जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धमकियों से डरने या दबने वाला नहीं हूं- तेजप्रताप तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने या दबने वाले नहीं हैं। उनके साथ जुड़े किसी भी कार्यकर्ता, सहयोगी, महिला या पुरुष को डराने-धमकाने की कोशिश की गई तो वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मामला अब सिर्फ उनके व्यक्तिगत स्तर पर मिली धमकी का नहीं रह गया है, बल्कि उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को भी निशाना बनाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

