प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को अपराधी, अनपढ़ मुख्यमंत्री बताया:सीएम के ‘बेचारा’ वाले बयान पर कहा- हां, मैं हूं, बिहार को सुधारने के अलावा कोई चारा नहीं

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को अपराधी, अनपढ़ मुख्यमंत्री बताया:सीएम के ‘बेचारा’ वाले बयान पर कहा- हां, मैं हूं, बिहार को सुधारने के अलावा कोई चारा नहीं

भागलपुर में जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारा’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे ‘बेचारा’ कहा है, तो पहली बार मैं मुख्यमंत्री के किसी बयान से सहमत हूं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री को शायद ‘बेचारा’ का शाब्दिक अर्थ ही नहीं बताया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘बेचारा’ का मतलब होता है, जिसके पास कोई चारा नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ही नहीं, बल्कि जनसुराज के साथियों के पास भी कोई दूसरा चारा नहीं है। हम बिहार को अनपढ़ और अपराधियों के हाथों में छोड़कर नहीं जा सकते। बिहार को सुधारने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है। जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा, तब तक हम लगे रहेंगे। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का ‘अनपढ़ और अपराधी मुख्यमंत्री’ बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे लोगों के हाथ में नहीं सौंपा जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, बदलाव और रोजगार को लेकर नया राजनीतिक नरेटिव बन चुका है। प्रशांत किशोर बोले- JDU को अमित शाह चला रहे हैं JDU को ‘जनता दल नीतीश’ नाम दिए जाने के संजय झा के प्रस्ताव पर भी प्रशांत किशोर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या जनता दल नीतीश, उसे चलाने वाले अमित शाह ही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीचे दो ‘बनडमरू’ लोग हैं, जो अमित शाह के कहने के मुताबिक चलेंगे। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार अब जनता दल यूनाइटेड नहीं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खबर यही है कि JDU को अमित शाह चला रहे हैं। हालांकि, ये प्रशांत किशोर के राजनीतिक आरोप हैं। ‘बिहार का नरेटिव पहले ही बदल चुका है’ प्रशांत किशोर इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर जनसुराज के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे और बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में वह शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उम्मीदवारों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का नरेटिव पहले ही बदल चुका है। उनके अनुसार, 2025 में सरकार ने नरेटिव बदलने के लिए 10-10 हजार रुपए में वोट खरीदे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में शिक्षा, बदलाव और रोजगार का नरेटिव है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद चार-पांच महीने तक भाजपा ने इस नरेटिव को पीछे कर दिया था और एनकाउंटर, जाति और हत्या जैसे मुद्दों की चर्चा शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में भाजपा को हराने के बाद जनसुराज ने फिर से राजनीतिक नरेटिव को शिक्षा और रोजगार की ओर मोड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक किसी भी दल का हो, पूरे बिहार में अब यही सवाल रहेगा कि शिक्षा और रोजगार कौन देगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति का मुख्य मुद्दा शिक्षा और रोजगार ही होगा। भागलपुर में जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारा’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे ‘बेचारा’ कहा है, तो पहली बार मैं मुख्यमंत्री के किसी बयान से सहमत हूं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री को शायद ‘बेचारा’ का शाब्दिक अर्थ ही नहीं बताया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘बेचारा’ का मतलब होता है, जिसके पास कोई चारा नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ही नहीं, बल्कि जनसुराज के साथियों के पास भी कोई दूसरा चारा नहीं है। हम बिहार को अनपढ़ और अपराधियों के हाथों में छोड़कर नहीं जा सकते। बिहार को सुधारने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है। जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा, तब तक हम लगे रहेंगे। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का ‘अनपढ़ और अपराधी मुख्यमंत्री’ बताया। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे लोगों के हाथ में नहीं सौंपा जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा, बदलाव और रोजगार को लेकर नया राजनीतिक नरेटिव बन चुका है। प्रशांत किशोर बोले- JDU को अमित शाह चला रहे हैं JDU को ‘जनता दल नीतीश’ नाम दिए जाने के संजय झा के प्रस्ताव पर भी प्रशांत किशोर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या जनता दल नीतीश, उसे चलाने वाले अमित शाह ही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीचे दो ‘बनडमरू’ लोग हैं, जो अमित शाह के कहने के मुताबिक चलेंगे। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार अब जनता दल यूनाइटेड नहीं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खबर यही है कि JDU को अमित शाह चला रहे हैं। हालांकि, ये प्रशांत किशोर के राजनीतिक आरोप हैं। ‘बिहार का नरेटिव पहले ही बदल चुका है’ प्रशांत किशोर इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर जनसुराज के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे और बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में वह शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उम्मीदवारों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का नरेटिव पहले ही बदल चुका है। उनके अनुसार, 2025 में सरकार ने नरेटिव बदलने के लिए 10-10 हजार रुपए में वोट खरीदे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में शिक्षा, बदलाव और रोजगार का नरेटिव है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद चार-पांच महीने तक भाजपा ने इस नरेटिव को पीछे कर दिया था और एनकाउंटर, जाति और हत्या जैसे मुद्दों की चर्चा शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में भाजपा को हराने के बाद जनसुराज ने फिर से राजनीतिक नरेटिव को शिक्षा और रोजगार की ओर मोड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक किसी भी दल का हो, पूरे बिहार में अब यही सवाल रहेगा कि शिक्षा और रोजगार कौन देगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति का मुख्य मुद्दा शिक्षा और रोजगार ही होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *