लिथियम बैटरी की बढ़ी मांग:लखनऊ में लूनो रिन्यूएबल ने दिखाई सोलर मॉड्यूल और बैटरी की नई रेंज

लिथियम बैटरी की बढ़ी मांग:लखनऊ में लूनो रिन्यूएबल ने दिखाई सोलर मॉड्यूल और बैटरी की नई रेंज

लखनऊ के वृंदावन योजना में आयोजित तीन दिवसीय सौर ऊर्जा प्रदर्शनी में लूनो रिन्यूएबल लिमिटेड ने सोलर मॉड्यूल, लिथियम बैटरी और हाइब्रिड इन्वर्टर की नई रेंज प्रदर्शित की। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक तरुण गुलाटी ने बताया कि हरिद्वार स्थित प्लांट से कंपनी सोलर उत्पाद तैयार कर रही है। यूपी के लगभग हर जिले में कंपनी की डीलरशिप पहुंच चुकी है और 500 से 700 डीलर्स नेटवर्क से जुड़े हैं। प्रदर्शनी में कंपनी ने 600 वाट श्रेणी का G12 सोलर मॉड्यूल पेश किया, जिसकी एफिशिएंसी 24.35% बताई गई है। कंपनी के अनुसार, बाजार में आमतौर पर 22 से 23% एफिशिएंसी वाले मॉड्यूल उपलब्ध हैं। अधिक एफिशिएंसी से सीमित जगह में अधिक सोलर क्षमता लगाने में मदद मिल सकती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 45 से 700 वाट तक के मॉड्यूल शामिल हैं। तरुण गुलाटी ने बताया कि ग्राहकों में लेड-एसिड बैटरी की जगह लिथियम बैटरी की मांग बढ़ रही है। इसी के चलते कंपनी ने लिथियम बैटरी और हाइब्रिड इन्वर्टर को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। कंपनी IP66 और IP54 रेटिंग वाले हाइब्रिड इन्वर्टर भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस कम कीमत की प्रतिस्पर्धा के बजाय गुणवत्ता और नई तकनीक पर है। अब डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप के साथ एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए भी नेटवर्क विस्तार की तैयारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *