मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी गिरोह का खुलासा:मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली, 6 गिरफ्तार; 125 किलो एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी गिरोह का खुलासा:मुठभेड़ में 3 बदमाशों को लगी गोली, 6 गिरफ्तार; 125 किलो एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद

मुजफ्फरनगर में विद्युत तार, ट्रांसफार्मर और उपकरण चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का नई मंडी पुलिस ने खुलासा किया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे एनएच-58 पर बागोवाली के पास आयशर वर्कशॉप के पीछे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने घेराबंदी देखकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम ने बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई में चांद उर्फ समर, दानिश और कय्यूम घायल हो गए। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। कांबिंग में तीन और आरोपी पकड़े कांबिंग के दौरान पुलिस ने चेतन चौधरी, अली उर्फ इकबाल और मोनिश खां को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, विद्युत तार के दो बंडल, करीब 125 किलो एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद किए गए। मौके से एक स्कॉर्पियो और एक वैगनआर कार भी मिली है। मुजफ्फरनगर समेत एनसीआर में वारदात का आरोप सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, यह गिरोह मुजफ्फरनगर के अलावा एनसीआर के अलग-अलग जिलों में विद्युत तार, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण चोरी करता था। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों को गिरोह की तलाश में लगाया गया था। चोरी का सामान बेचने के लिए जुटे थे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एनएच-58 पर बागोवाली के पास आयशर वर्कशॉप के पीछे चोरी का सामान बेचने के लिए इकट्ठा हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मेरठ के मीट प्लांट में भी चोरी का दावा सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के मीट प्लांट में भी चोरी की वारदात करने की जानकारी दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *