हत्या के 12 साल बाद जिंदा मिली महिला:नाम बदलकर झारखंड में रह रही थी; पति-ससुर की अरेस्टिंग में नए सिरे से जांच शुरू

हत्या के 12 साल बाद जिंदा मिली महिला:नाम बदलकर झारखंड में रह रही थी; पति-ससुर की अरेस्टिंग में नए सिरे से जांच शुरू

रोहतास में 12 साल पहले विवाहिता की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है। घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। साल 2014 में दहाउर गांव के अरुण मेहता की शादी शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही कांति देवी अचानक लापता हो गई थीं। इसी बीच, डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की नहर से पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। मायके वालों ने इस शव की पहचान कांति देवी के रूप में की थी। शव की पहचान के बाद मायके वालों ने महिला के पति अरुण मेहता और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात महिला के शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया था। नाम बदलकर झारखंड में रह रही थी महिला रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांति देवी जिंदा हैं और नाम बदलकर झारखंड के गढ़वा जिले में रह रही हैं। एसपी के निर्देश पर एक खास टीम गढ़वा पहुंची और महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला। रोहतास एसपी मिस्टर राज ने बताया कि महिला के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश भी किया गया है। मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस की पिछली जांच और नहर से मिले अज्ञात शव की पहचान पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने उस शव की असली पहचान करना भी एक मुश्किल है। रोहतास में 12 साल पहले विवाहिता की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है। घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। साल 2014 में दहाउर गांव के अरुण मेहता की शादी शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही कांति देवी अचानक लापता हो गई थीं। इसी बीच, डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की नहर से पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। मायके वालों ने इस शव की पहचान कांति देवी के रूप में की थी। शव की पहचान के बाद मायके वालों ने महिला के पति अरुण मेहता और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात महिला के शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया था। नाम बदलकर झारखंड में रह रही थी महिला रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांति देवी जिंदा हैं और नाम बदलकर झारखंड के गढ़वा जिले में रह रही हैं। एसपी के निर्देश पर एक खास टीम गढ़वा पहुंची और महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला। रोहतास एसपी मिस्टर राज ने बताया कि महिला के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश भी किया गया है। मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस की पिछली जांच और नहर से मिले अज्ञात शव की पहचान पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने उस शव की असली पहचान करना भी एक मुश्किल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *