पटना यूनिवर्सिटी में आज सिंडिकेट की बैठक है। इस बैठक में कुलपति, कुलसचिव समेत सिंडिकेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में पीजी कोर्स में बदलाव समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में एकेडमिक काउंसिल की ओर से स्वीकृत कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से विस्तृत एजेंडा जारी किया गया है। एकेडमिक काउंसिल ने पीजी कोर्स में इंडियन नॉलेज सिस्टम को शामिल करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए बैचलर इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (BHSM) कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। अब सिंडिकेट की बैठक में इन फैसलों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। पर्यावरण विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति पर निर्णय सिंडिकेट की बैठक में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर पर्यावरण विज्ञान विषय के सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के अनुमोदन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की जाएगी। बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े सेवा संबंधी मामलों पर भी विचार होगा। मगध महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. खुशबू के लियन (ग्रहणाधिकार) अवैतनिक अवकाश की स्वीकृति का मामला एजेंडा में शामिल है। वहीं, यूडीसी मो. तहसीन अख्तर के तकनीकी त्यागपत्र के कार्योत्तर अनुमोदन पर भी चर्चा की जाएगी। पिछली बैठकों के कार्यवृत्त की होगी पुष्टि सिंडिकेट की पूर्व नियमित और विशेष बैठकों के कार्यवृत्त को भी बैठक में रखा जाएगा। इन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट यानी एटीआर की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि भी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी एजेंडा के अनुसार, बैठक में अकादमिक बदलाव, नियुक्ति, शिक्षकों-कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों और पूर्व निर्णयों की समीक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है। पटना यूनिवर्सिटी में आज सिंडिकेट की बैठक है। इस बैठक में कुलपति, कुलसचिव समेत सिंडिकेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में पीजी कोर्स में बदलाव समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में एकेडमिक काउंसिल की ओर से स्वीकृत कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय की ओर से विस्तृत एजेंडा जारी किया गया है। एकेडमिक काउंसिल ने पीजी कोर्स में इंडियन नॉलेज सिस्टम को शामिल करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए बैचलर इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (BHSM) कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। अब सिंडिकेट की बैठक में इन फैसलों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। पर्यावरण विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति पर निर्णय सिंडिकेट की बैठक में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर पर्यावरण विज्ञान विषय के सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के अनुमोदन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की जाएगी। बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े सेवा संबंधी मामलों पर भी विचार होगा। मगध महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. खुशबू के लियन (ग्रहणाधिकार) अवैतनिक अवकाश की स्वीकृति का मामला एजेंडा में शामिल है। वहीं, यूडीसी मो. तहसीन अख्तर के तकनीकी त्यागपत्र के कार्योत्तर अनुमोदन पर भी चर्चा की जाएगी। पिछली बैठकों के कार्यवृत्त की होगी पुष्टि सिंडिकेट की पूर्व नियमित और विशेष बैठकों के कार्यवृत्त को भी बैठक में रखा जाएगा। इन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट यानी एटीआर की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि भी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी एजेंडा के अनुसार, बैठक में अकादमिक बदलाव, नियुक्ति, शिक्षकों-कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों और पूर्व निर्णयों की समीक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है।

