सीतामढ़ी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया-रामपट्टी चौक के पास पथरिया श्मशान के पास हुई। बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग की। उन्हें करीब 8 गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बैधनाथ महतो वार्ड संख्या 13 के जिला परिषद सदस्य दिलखुश देवी के पति हैं। हत्या का आरोप गांव के ही त्रिभुवन कुशवाहा उर्फ एजाज पर लगा है। लोगों ने बताया कि एजाज गांव में शराब सप्लाई करता था। बैद्यनाथ महतो उसे टोकते थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर फूंक दिया। मौके पर 12 थानों की पुलिस पहुंची है। SP-SDM भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। इसमें इंस्पेक्टर अनिल राम के सिर पर पत्थर लगा है। वहीं 2 दरोगा को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। 14 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले 28 अगस्त को भी फायरिंग हुई थी। इस मामले में डुमरा थाना में बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी भाग रहे थे। परिजन और समर्थक लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज जिला परिषद से जुड़े लोगों ने डुमरा थाना का घेराव भी किया था। समर्थकों का आरोप था कि फायरिंग की घटना के बाद बैद्यनाथ को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद बदमाशों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। गांव वाले बोले- आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए गांव के लोगों ने बताया कि बैधनाथ महतो की हत्या थाना प्रभारी की मिलीभगत से हुई है। पहली बार जब आरोपियों ने फायरिंग की थी तो उसके बाद ही थाना में आवेदन दिया गया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं की। एक को किया भी था तो उसे बाद में छोड़ दिया। मेरी सरकार से मांग है कि आरोपी के साथ-साथ थानाप्रभारी पर भी कार्रवाई हो। वहीं आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। शराब कारोबार का विरोध करने पर हत्या गांव के लोगों ने बताया कि एजाज गांव में शराब का कारोबार करता था। लोग शिकायत लेकर बैद्यनाथ महतो के पास जाते थे। उन्होंने कई बार एजाज को समझाया था कि वो इसे बंद कर दे। इसे लेकर पहले भी 2 बार एजाज उनकी हत्या की कोशिश कर चुका है। दोनों बार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। गांव में शराब का धंधा पुलिस की मिलीभगत से ही चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया और गोलियों से मार दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और गुस्सा है। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… ‘भाजपा कार्यकर्ता शशि मोदी के इशारे पर मुझे गोली मारी’:मरने से पहले BJP मंडल अध्यक्ष ने भाई से कहा था, फिर हुई मौत ‘मैं दूध बेचने के लिए बाइक से निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर आगे बढ़ा था। मैंने देखा बाइक सवार दो लोगों ने मेरे भइया उमा भूषण तांती को घेर लिया है। भइया बुलेट बाइक से थे और उनके साथ बाइक पर अंकित भी था, जो हमारा भतीजा है। आरोपियों में एक आरोपी पार्षद पति शशि मोदी का भांजा किशन उर्फ कृष्णा था। दूसरे को मैं नहीं जानता, वो सांवला और नाटे-मोटे था। किशन ने भइया को गोली मार दी और फरार हो गया। मैं दौड़कर भइया के पास पहुंचा। मरने से पहले भइया ने कहा कि पार्षद पति शशि मोदी के इशारे पर मुझे गोली मरवाई गई है। इसके बाद उनकी मौत हो गई।’ ये बातें मृतक भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (53) के भाई अरविंद तांती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताई हैं। पूरी खबर पढ़िए सीतामढ़ी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया-रामपट्टी चौक के पास पथरिया श्मशान के पास हुई। बदमाशों ने बैद्यनाथ महतो को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग की। उन्हें करीब 8 गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बैधनाथ महतो वार्ड संख्या 13 के जिला परिषद सदस्य दिलखुश देवी के पति हैं। हत्या का आरोप गांव के ही त्रिभुवन कुशवाहा उर्फ एजाज पर लगा है। लोगों ने बताया कि एजाज गांव में शराब सप्लाई करता था। बैद्यनाथ महतो उसे टोकते थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर फूंक दिया। मौके पर 12 थानों की पुलिस पहुंची है। SP-SDM भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। इसमें इंस्पेक्टर अनिल राम के सिर पर पत्थर लगा है। वहीं 2 दरोगा को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। 14 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले 28 अगस्त को भी फायरिंग हुई थी। इस मामले में डुमरा थाना में बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी भाग रहे थे। परिजन और समर्थक लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज जिला परिषद से जुड़े लोगों ने डुमरा थाना का घेराव भी किया था। समर्थकों का आरोप था कि फायरिंग की घटना के बाद बैद्यनाथ को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद बदमाशों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। गांव वाले बोले- आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए गांव के लोगों ने बताया कि बैधनाथ महतो की हत्या थाना प्रभारी की मिलीभगत से हुई है। पहली बार जब आरोपियों ने फायरिंग की थी तो उसके बाद ही थाना में आवेदन दिया गया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं की। एक को किया भी था तो उसे बाद में छोड़ दिया। मेरी सरकार से मांग है कि आरोपी के साथ-साथ थानाप्रभारी पर भी कार्रवाई हो। वहीं आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। शराब कारोबार का विरोध करने पर हत्या गांव के लोगों ने बताया कि एजाज गांव में शराब का कारोबार करता था। लोग शिकायत लेकर बैद्यनाथ महतो के पास जाते थे। उन्होंने कई बार एजाज को समझाया था कि वो इसे बंद कर दे। इसे लेकर पहले भी 2 बार एजाज उनकी हत्या की कोशिश कर चुका है। दोनों बार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। गांव में शराब का धंधा पुलिस की मिलीभगत से ही चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया और गोलियों से मार दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव और गुस्सा है। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… ‘भाजपा कार्यकर्ता शशि मोदी के इशारे पर मुझे गोली मारी’:मरने से पहले BJP मंडल अध्यक्ष ने भाई से कहा था, फिर हुई मौत ‘मैं दूध बेचने के लिए बाइक से निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर आगे बढ़ा था। मैंने देखा बाइक सवार दो लोगों ने मेरे भइया उमा भूषण तांती को घेर लिया है। भइया बुलेट बाइक से थे और उनके साथ बाइक पर अंकित भी था, जो हमारा भतीजा है। आरोपियों में एक आरोपी पार्षद पति शशि मोदी का भांजा किशन उर्फ कृष्णा था। दूसरे को मैं नहीं जानता, वो सांवला और नाटे-मोटे था। किशन ने भइया को गोली मार दी और फरार हो गया। मैं दौड़कर भइया के पास पहुंचा। मरने से पहले भइया ने कहा कि पार्षद पति शशि मोदी के इशारे पर मुझे गोली मरवाई गई है। इसके बाद उनकी मौत हो गई।’ ये बातें मृतक भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (53) के भाई अरविंद तांती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताई हैं। पूरी खबर पढ़िए

