SGM नगर में नकली एशियन पेंट्स बेचते दुकान मालिक पकड़ा:पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर छह बाल्टियां बरामद कीं, कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई

SGM नगर में नकली एशियन पेंट्स बेचते दुकान मालिक पकड़ा:पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर छह बाल्टियां बरामद कीं, कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई

फरीदाबाद के SGM नगर इलाके में नकली एशियन पेंट्स बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान पर छापेमारी कर नकली पेंट से भरी 6 बाल्टियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दुकान मालिक विकास गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार एशियन पेंट्स कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क से जुड़े मामलों की जांच करने वाली टीम को सूचना मिली थी कि SGM नगर क्षेत्र की एक दुकान पर कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचा जा रहा है। इसके बाद कंपनी की ओर से जांच अधिकारी अनुज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। दुकान की तलाशी में मिलीं 6 बाल्टियां शिकायत मिलने के बाद SGM नगर थाना पुलिस की टीम अनुज कुमार के साथ गुप्ता पेंट और हार्डवेयर दुकान नंबर D-121, पटेल चौक के पास पहुंची। यहां दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विकास गुप्ता बताया और खुद को दुकान का मालिक बताया। तलाशी लेने पर दुकान से एशियन पेंट्स के नाम वाली 6 बाल्टियां बरामद हुईं। अलग-अलग नाम के पेंट मिले पुलिस के मुताबिक बरामद बाल्टियों में Apex Dust Proof की 20 और 10 लीटर की बाल्टियां, Apex Shyne 20 लीटर, Apcolite Premium Emulsion 20 लीटर और Tractor Emulsion की 20 व 10 लीटर की बाल्टियां शामिल हैं। इन सभी में अलग-अलग तरह का पेंट भरा हुआ था। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में ले लिया। कॉपीराइट एक्ट समेत धाराओं में केस एसजीएम नगर थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि विकास गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 व 65 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *