तेजस्वी से VIDEO कॉल पर महिला बोली-‘हुजूर न्याय दिला दीजिए’:मेरे पति को चाकू मारकर मार दिया, पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

तेजस्वी से VIDEO कॉल पर महिला बोली-‘हुजूर न्याय दिला दीजिए’:मेरे पति को चाकू मारकर मार दिया, पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में मामूली विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मवेशी को नहलाने के दौरान गिरे पानी को लेकर हुए विवाद में देवर जमी अहमद और उनकी भौजाई मनीना खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा राजद का प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक दल शुक्रवार को जिहुली गांव पहुंचा। राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तेजस्वी यादव से कराई वीडियो कॉल पर बात इस दौरान राजद नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पीड़ित परिवार की वीडियो कॉल पर बातचीत कराई। वीडियो कॉल पर मृतक जमी अहमद की पत्नी अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और तेजस्वी यादव से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने रोते हुए कहा, “हुजूर, मेरे पति को चाकू मारकर मार दिया है, मुझे न्याय दिला दीजिए।” तेजस्वी बोले- घबराइए नहीं, न्याय मिलेगा तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग घबराएं नहीं, उन्हें न्याय मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि इसी वजह से पार्टी ने अपने प्रतिनिधि को पीड़ित परिवार के पास भेजा है और वह इस मामले को मजबूती से उठाएंगे। बेटी ने कहा- आप एक बार जरूर आइए वीडियो कॉल के दौरान मृतका मनीना खातून की बेटी भी भावुक हो गई। उसने तेजस्वी यादव से कहा, “आप नहीं आइएगा, आप एक बार आ जाइए।” बेटी की इस भावुक अपील पर तेजस्वी यादव ने जल्द मिलने का भरोसा दिया। राजद ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने दोहरे हत्याकांड को प्रशासन की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद में दो लोगों की हत्या होना गंभीर स्थिति है। इससे अपराधियों में कानून का डर खत्म होने का संकेत मिलता है। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। पुलिस बोली- तीन आरोपी गिरफ्तार इधर, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही है। मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में मामूली विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मवेशी को नहलाने के दौरान गिरे पानी को लेकर हुए विवाद में देवर जमी अहमद और उनकी भौजाई मनीना खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा राजद का प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक दल शुक्रवार को जिहुली गांव पहुंचा। राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तेजस्वी यादव से कराई वीडियो कॉल पर बात इस दौरान राजद नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पीड़ित परिवार की वीडियो कॉल पर बातचीत कराई। वीडियो कॉल पर मृतक जमी अहमद की पत्नी अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और तेजस्वी यादव से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने रोते हुए कहा, “हुजूर, मेरे पति को चाकू मारकर मार दिया है, मुझे न्याय दिला दीजिए।” तेजस्वी बोले- घबराइए नहीं, न्याय मिलेगा तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग घबराएं नहीं, उन्हें न्याय मिलेगा। तेजस्वी ने कहा कि इसी वजह से पार्टी ने अपने प्रतिनिधि को पीड़ित परिवार के पास भेजा है और वह इस मामले को मजबूती से उठाएंगे। बेटी ने कहा- आप एक बार जरूर आइए वीडियो कॉल के दौरान मृतका मनीना खातून की बेटी भी भावुक हो गई। उसने तेजस्वी यादव से कहा, “आप नहीं आइएगा, आप एक बार आ जाइए।” बेटी की इस भावुक अपील पर तेजस्वी यादव ने जल्द मिलने का भरोसा दिया। राजद ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने दोहरे हत्याकांड को प्रशासन की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद में दो लोगों की हत्या होना गंभीर स्थिति है। इससे अपराधियों में कानून का डर खत्म होने का संकेत मिलता है। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की। पुलिस बोली- तीन आरोपी गिरफ्तार इधर, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *