PMAY के अधूरे घरों को पूरा करने के लिए महाअभियान:वार्ड 21 के लाभार्थियों से आयुक्त ने की बात, जल्द कार्य पूरा करने की चेतावनी

PMAY के अधूरे घरों को पूरा करने के लिए महाअभियान:वार्ड 21 के लाभार्थियों से आयुक्त ने की बात, जल्द कार्य पूरा करने की चेतावनी

कटिहार नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे घरों को पूरा कराने के लिए 15 दिन का ‘आवास पूर्ण महाअभियान’ चला रहा है। यह अभियान 11 सितंबर 2026 को शुरू हुआ। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 45 तक के लाभार्थियों के साथ बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड 21 के तियरपाड़ा में लाभार्थियों के साथ एक बैठक हुई। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने सभी लाभार्थियों से बात की। उन्होंने आवास निर्माण में आ रही समस्याओं को जाना। आयुक्त ने उन लाभार्थियों को जल्द काम पूरा करने को कहा, जिन्होंने पहली या दूसरी किस्त ले ली है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया है या अधूरा छोड़ दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि HFA 1.0 के आवासों को सितंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश मिला है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे तय समय में अपने घर का निर्माण पूरा करें। इससे उन्हें सरकार से मिलने वाली बाकी सहायता राशि समय पर मिल सकेगी। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है, वे तुरंत काम शुरू करें। अधूरे घरों को भी जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तय समय के बाद घर पूरा करने पर सरकारी सहायता राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी लाभार्थी इसे सबसे पहले पूरा करें। अभियान के दौरान वार्डवार बैठकों में लाभार्थियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। निर्माण में आ रही रुकावटों की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए गाइडेंस दिया जा रहा है। साथ ही, लाभार्थियों को आवास निर्माण का काम तेजी से करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य इस 15 दिवसीय अभियान से ज्यादा से ज्यादा अधूरे घरों को पूरा कराना है।ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकार की सहायता राशि का लाभ समय पर मिल सके। नगर निगम ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवास निर्माण में किसी प्रकार की देरी न करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवास पूर्ण कर “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें। कटिहार नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे घरों को पूरा कराने के लिए 15 दिन का ‘आवास पूर्ण महाअभियान’ चला रहा है। यह अभियान 11 सितंबर 2026 को शुरू हुआ। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 1 से 45 तक के लाभार्थियों के साथ बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड 21 के तियरपाड़ा में लाभार्थियों के साथ एक बैठक हुई। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने सभी लाभार्थियों से बात की। उन्होंने आवास निर्माण में आ रही समस्याओं को जाना। आयुक्त ने उन लाभार्थियों को जल्द काम पूरा करने को कहा, जिन्होंने पहली या दूसरी किस्त ले ली है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया है या अधूरा छोड़ दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि HFA 1.0 के आवासों को सितंबर 2026 तक पूरा करने का निर्देश मिला है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे तय समय में अपने घर का निर्माण पूरा करें। इससे उन्हें सरकार से मिलने वाली बाकी सहायता राशि समय पर मिल सकेगी। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है, वे तुरंत काम शुरू करें। अधूरे घरों को भी जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तय समय के बाद घर पूरा करने पर सरकारी सहायता राशि मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी लाभार्थी इसे सबसे पहले पूरा करें। अभियान के दौरान वार्डवार बैठकों में लाभार्थियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। निर्माण में आ रही रुकावटों की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए गाइडेंस दिया जा रहा है। साथ ही, लाभार्थियों को आवास निर्माण का काम तेजी से करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य इस 15 दिवसीय अभियान से ज्यादा से ज्यादा अधूरे घरों को पूरा कराना है।ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकार की सहायता राशि का लाभ समय पर मिल सके। नगर निगम ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवास निर्माण में किसी प्रकार की देरी न करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवास पूर्ण कर “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *