बेतिया में 19 सितंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन होगा। यह मेला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा लगाया जाएगा। मेले में प्राइवेट कंपनियां होंगी शामिल इसका आयोजन बेतिया के सरकारी आईटीआई छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान, चेक पोस्ट परिसर में किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस मेले का मकसद जिले के ज्यादा से ज्यादा नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियों और संस्थाओं को बुलाया जा रहा है। इससे युवाओं को उनकी पढ़ाई, तकनीकी जानकारी और हुनर के हिसाब से नौकरी के बेहतर मौके मिल सकेंगे। इस रोजगार मेले में कई निजी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। नौकरी के मौकों का फायदा उठाने की अपील नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों को कंपनियों में खाली पदों, जरूरी योग्यता, काम की जगह और दूसरी जानकारी दी जाएगी। इससे युवाओं को अपनी योग्यता के हिसाब से नौकरी के विकल्प चुनने में भी मदद मिलेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने पश्चिम चंपारण जिले के सभी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं से कहा है कि वे 19 सितंबर को होने वाले इस रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और नौकरी के मौकों का फायदा उठाएं। उन्होंने बताया कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार पाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध अलग-अलग करियर विकल्पों की जानकारी हासिल करने का भी एक बड़ा मौका है। बेतिया में 19 सितंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन होगा। यह मेला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा लगाया जाएगा। मेले में प्राइवेट कंपनियां होंगी शामिल इसका आयोजन बेतिया के सरकारी आईटीआई छात्रावास के बगल वाले खुले मैदान, चेक पोस्ट परिसर में किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस मेले का मकसद जिले के ज्यादा से ज्यादा नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियों और संस्थाओं को बुलाया जा रहा है। इससे युवाओं को उनकी पढ़ाई, तकनीकी जानकारी और हुनर के हिसाब से नौकरी के बेहतर मौके मिल सकेंगे। इस रोजगार मेले में कई निजी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। नौकरी के मौकों का फायदा उठाने की अपील नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों को कंपनियों में खाली पदों, जरूरी योग्यता, काम की जगह और दूसरी जानकारी दी जाएगी। इससे युवाओं को अपनी योग्यता के हिसाब से नौकरी के विकल्प चुनने में भी मदद मिलेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने पश्चिम चंपारण जिले के सभी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं से कहा है कि वे 19 सितंबर को होने वाले इस रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और नौकरी के मौकों का फायदा उठाएं। उन्होंने बताया कि यह मेला युवाओं के लिए रोजगार पाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध अलग-अलग करियर विकल्पों की जानकारी हासिल करने का भी एक बड़ा मौका है।

