नालंदा के चण्डी प्रखंड क्षेत्र के गौढ़ापर गांव में शुक्रवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। वे गांव के देवलाल के निधन पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने सबसे पहले दिवंगत देवलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजन से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का हाथ थामकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री वहां करीब 5 मिनट तक रुके, फिर सड़क मार्ग से पटना के लिए निकल लिए। वीआईपी आगमन को देखते हुरए जिला-स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चंडी-गौढ़ापर मार्ग से लेकर गांव के सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। समर्थकों की उमड़ी भीड़ नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गांव के ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके दर्शन और एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सभा स्थल के समीप एकत्रित रहे। हालांकि, यह पूरी तरह से एक संक्षिप्त और व्यक्तिगत शोक दौरा था। सांसद और विधायक रहे उपस्थित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद नीरज कुमार, पार्टी महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मुख्य पार्षद मनोज कुमार और समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी स्व. देवलाल को नमन कर श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नालंदा के चण्डी प्रखंड क्षेत्र के गौढ़ापर गांव में शुक्रवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे। वे गांव के देवलाल के निधन पर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने सबसे पहले दिवंगत देवलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजन से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का हाथ थामकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री वहां करीब 5 मिनट तक रुके, फिर सड़क मार्ग से पटना के लिए निकल लिए। वीआईपी आगमन को देखते हुरए जिला-स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चंडी-गौढ़ापर मार्ग से लेकर गांव के सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। समर्थकों की उमड़ी भीड़ नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गांव के ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके दर्शन और एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सभा स्थल के समीप एकत्रित रहे। हालांकि, यह पूरी तरह से एक संक्षिप्त और व्यक्तिगत शोक दौरा था। सांसद और विधायक रहे उपस्थित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद नीरज कुमार, पार्टी महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मुख्य पार्षद मनोज कुमार और समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी स्व. देवलाल को नमन कर श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

