बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने राज्य के अहम मुद्दों और फरक्का जल संधि पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ किया कि बिहार के हितों और यहां की जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री जमा खान ने कहा कि बरसों पुरानी फरक्का जल संधि से बिहार को बहुत नुकसान हुआ है। राज्य के करीब 12 जिले इससे लगातार प्रभावित होते हैं। इन जिलों में कभी सूखा पड़ता है तो कभी भीषण बाढ़ आती है। उन्होंने बताया कि हमारे नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। राज्य के हितों को ध्यान में रखकर हो बदलाव जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी इस बात को सदन और दूसरे मंचों पर उठाया है। उन्होंने बक्सर से लेकर प्रभावित जिलों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। जमा खान के मुताबिक, अगर कोई जल संधि बिहार को नुकसान पहुंचाती है, तो उसमें राज्य के हितों को ध्यान में रखकर बदलाव होना चाहिए। घोटाला मामलों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में गलत काम करने वालों और घोटालों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार किसी भी दोषी के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी। ”बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, अति पिछड़ा और दलित सभी शामिल हैं। नीतीश कुमार ने राज्य में विकास और सामाजिक सौहार्द का नया मॉडल पेश किया है। जेडीयू का हर कार्यकर्ता और नेता पार्टी तथा बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने राज्य के अहम मुद्दों और फरक्का जल संधि पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ किया कि बिहार के हितों और यहां की जनता के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री जमा खान ने कहा कि बरसों पुरानी फरक्का जल संधि से बिहार को बहुत नुकसान हुआ है। राज्य के करीब 12 जिले इससे लगातार प्रभावित होते हैं। इन जिलों में कभी सूखा पड़ता है तो कभी भीषण बाढ़ आती है। उन्होंने बताया कि हमारे नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। राज्य के हितों को ध्यान में रखकर हो बदलाव जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी इस बात को सदन और दूसरे मंचों पर उठाया है। उन्होंने बक्सर से लेकर प्रभावित जिलों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। जमा खान के मुताबिक, अगर कोई जल संधि बिहार को नुकसान पहुंचाती है, तो उसमें राज्य के हितों को ध्यान में रखकर बदलाव होना चाहिए। घोटाला मामलों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में गलत काम करने वालों और घोटालों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार किसी भी दोषी के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करेगी। ”बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, अति पिछड़ा और दलित सभी शामिल हैं। नीतीश कुमार ने राज्य में विकास और सामाजिक सौहार्द का नया मॉडल पेश किया है। जेडीयू का हर कार्यकर्ता और नेता पार्टी तथा बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

