कैमूर में पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI में समानता:भभुआ में UFBU ने किया विरोध, बैंक प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी; अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कैमूर में पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI में समानता:भभुआ में UFBU ने किया विरोध, बैंक प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी; अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

भभुआ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी प्रदर्शन किया। बैंककर्मी एकता चौक के पास जुटे और सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रोड मार्च निकाला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मार्च 2024 में मंजूरी के बाद भी लागू नहीं हुआ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने मार्च 2024 में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को मंजूरी दे दी थी। इसके बावजूद सरकार की ओर से इसे लागू करने में देरी की जा रही है। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है। ‘पांच दिन काम को रोज ज्यादा समय देने को तैयार’ सासाराम कार्यालय क्षेत्र (SBISA) के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सोनू सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना बैंककर्मियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पांच दिन काम करने के लिए प्रतिदिन अधिक समय देने को भी तैयार हैं। PLI के बंटवारे में भेदभाव का आरोप प्रदर्शन के दौरान SBIOA के कैमूर जिला सचिव आतिश कुमार और कुमार सौरभ ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के बंटवारे में भेदभाव का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि बड़े अधिकारियों यानी स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों के बीच अंतर करना उचित नहीं है। मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी बैंक यूनियनों ने सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियनों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बैंककर्मी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। भभुआ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी प्रदर्शन किया। बैंककर्मी एकता चौक के पास जुटे और सरकार व बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रोड मार्च निकाला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मार्च 2024 में मंजूरी के बाद भी लागू नहीं हुआ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने मार्च 2024 में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को मंजूरी दे दी थी। इसके बावजूद सरकार की ओर से इसे लागू करने में देरी की जा रही है। इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है। ‘पांच दिन काम को रोज ज्यादा समय देने को तैयार’ सासाराम कार्यालय क्षेत्र (SBISA) के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सोनू सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना बैंककर्मियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पांच दिन काम करने के लिए प्रतिदिन अधिक समय देने को भी तैयार हैं। PLI के बंटवारे में भेदभाव का आरोप प्रदर्शन के दौरान SBIOA के कैमूर जिला सचिव आतिश कुमार और कुमार सौरभ ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के बंटवारे में भेदभाव का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि बड़े अधिकारियों यानी स्केल-4 से ऊपर के अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों के बीच अंतर करना उचित नहीं है। मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी बैंक यूनियनों ने सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियनों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बैंककर्मी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *