सीतामढ़ी में रेलवे माल गोदाम के पीछे मिला अज्ञात शव:जलकुंभी के बीच दिखा बॉडी, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी

सीतामढ़ी में रेलवे माल गोदाम के पीछे मिला अज्ञात शव:जलकुंभी के बीच दिखा बॉडी, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब रेलवे माल गोदाम के पीछे जलकुंभी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैली और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर बैरगनिया थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नहीं हो पाई मृतक की पहचान जानकारी के अनुसार, पटेल चौक से दक्षिण-पश्चिम दिशा में रेलवे के माल गोदाम के पीछे, रेलवे लाइन के उत्तर तरफ जलकुंभी के बीच स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बैरगनिया थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौत का कारण फिलहाल साफ़ नहीं पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस ने शव की पहचान और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब रेलवे माल गोदाम के पीछे जलकुंभी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैली और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर बैरगनिया थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नहीं हो पाई मृतक की पहचान जानकारी के अनुसार, पटेल चौक से दक्षिण-पश्चिम दिशा में रेलवे के माल गोदाम के पीछे, रेलवे लाइन के उत्तर तरफ जलकुंभी के बीच स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बैरगनिया थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौत का कारण फिलहाल साफ़ नहीं पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस ने शव की पहचान और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *