पूर्णिया- फर्जी पुलिस बनकर चाचा-भतीजे से 8 लाख की लूट:चेकिंग के नाम पर गाड़ी रुकवाई, सोने की चेन और अंगूठी लेकर बदमाश फरार

पूर्णिया- फर्जी पुलिस बनकर चाचा-भतीजे से 8 लाख की लूट:चेकिंग के नाम पर गाड़ी रुकवाई, सोने की चेन और अंगूठी लेकर बदमाश फरार

पूर्णिया में फर्जी पुलिस बनकर बदमाशों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार रात के.हाट थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित रेणु उद्यान के पास दो अज्ञात लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने गुलाबबाग निवासी चाचा-भतीजे को सुरक्षा का झांसा दिया। ये दोनों डॉक्टर के पास से लौट रहे थे। बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वे चाचा-भतीजे से लगभग 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। क्लिनिक से लौटते वक्त बुलेट सवार बदमाशों ने रोका रास्ता पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग के रहने वाले शांति लाल बोथा और उनके भतीजे रोशन कुमार गुरुवार की शाम अपनी चारपहिया गाड़ी से शहर के फोर्ड कंपनी चौक स्थित डॉक्टर के क्लिनिक गए थे। वहां से अपने इलाज का नंबर लगवाकर जब दोनों वापस गुलाबबाग लौट रहे थे, तभी रेणु उद्यान के पास मिलिट्री रंग की ड्रेस में बुलेट पर सवार दो अज्ञात युवक उनके वाहन के पास आए और जबरन गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिसकर्मी बन जांच करने का नाटक पीड़ित ने बताया कि गाड़ी रुकते ही बुलेट सवार एक युवक ने रौब दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपी ने चेकिंग का हवाला देते हुए वाहन के सभी वैध कागजात, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मांग की। पीड़ितों को लगा कि वे वास्तव में किसी पुलिस चेकिंग का हिस्सा है, इसलिए उन्होंने बिना किसी शक के अपने कागजात जांच के लिए सौंप दिए। चेन स्नेचिंग का डर दिखाकर रची साजिश पीड़ित रौशन ने बताया कि कागजात जांचने का नाटक करते हुए फर्जी पुलिसकर्मियों ने चाचा-भतीजे को अपने जाल में उलझाना शुरू किया। बदमाश ने बेहद शातिराना अंदाज में कहा कि आज ही सुबह इस इलाके में एक बड़ी चेन छिनतई की घटना हुई है, इसलिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। उसने दोनों को सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि वे अपने गले और हाथों में पहने सोने के आभूषण उतारकर सुरक्षित रख लें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। आरोपी ने रोशन कुमार को अपनी गाड़ी से बाहर बुलाया। पीड़ितों ने रुमाल निकालकर उसमें गले की सोने की चेन रख दिया। इसके बाद उसने रोशन के चाचा शांति लाल बोथा को भी उसी रुमाल में अपने गहने उतारकर रखने का निर्देश दिया। अपराधियों की बात पर भरोसा करते हुए दोनों पीड़ितों ने अपने गहने रुमाल में डाल दिए। और आभूषणों की एंट्री करने को आरोपियों ने कहा। चाचा-भतीजे के 8 लाख के आभूषण लेकर फरार जैसे ही पीड़ितों ने गहने रुमाल में रखे, बदमाशों ने अपनी असलियत दिखा दी। आरोपियों ने चाचा के गले की सोने की चेन व दो कीमती अंगूठियां और भतीजे रोशन के गले से सोने की चेन से लपेटे हुए रुमाल को अपराधियों ने मांगा। जब पीड़ितों को अहसास हुआ और उन्होंने देने से मना कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने जबरन रुमाल और गहने छीन लिए और धक्का देकर बुलेट चालू कर ली। छिनतई के दौरान रोशन कुमार ने साहस दिखाते हुए भाग रहे बुलेट सवार पीछे बैठे आरोपी पर हमला किया और उसकी शर्ट पकड़ ली। हालांकि, तेज रफ्तार बुलेट भगाने के चक्कर में आरोपी की शर्ट का एक हिस्सा फटकर रोशन के हाथ में ही रह गया और अपराधी लाइन बाजार की ओर भाग निकले। के.हाट थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी घटना के तुरंत बाद पीड़ित चाचा-भतीजे के.हाट थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। के.हाट थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल के आसपास और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सभी सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले फोर्ड कंपनी चौक या क्लिनिक के आसपास से पीड़ितों की रेकी की होगी। पूर्णिया में फर्जी पुलिस बनकर बदमाशों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार रात के.हाट थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित रेणु उद्यान के पास दो अज्ञात लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने गुलाबबाग निवासी चाचा-भतीजे को सुरक्षा का झांसा दिया। ये दोनों डॉक्टर के पास से लौट रहे थे। बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वे चाचा-भतीजे से लगभग 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। क्लिनिक से लौटते वक्त बुलेट सवार बदमाशों ने रोका रास्ता पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग के रहने वाले शांति लाल बोथा और उनके भतीजे रोशन कुमार गुरुवार की शाम अपनी चारपहिया गाड़ी से शहर के फोर्ड कंपनी चौक स्थित डॉक्टर के क्लिनिक गए थे। वहां से अपने इलाज का नंबर लगवाकर जब दोनों वापस गुलाबबाग लौट रहे थे, तभी रेणु उद्यान के पास मिलिट्री रंग की ड्रेस में बुलेट पर सवार दो अज्ञात युवक उनके वाहन के पास आए और जबरन गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिसकर्मी बन जांच करने का नाटक पीड़ित ने बताया कि गाड़ी रुकते ही बुलेट सवार एक युवक ने रौब दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपी ने चेकिंग का हवाला देते हुए वाहन के सभी वैध कागजात, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की मांग की। पीड़ितों को लगा कि वे वास्तव में किसी पुलिस चेकिंग का हिस्सा है, इसलिए उन्होंने बिना किसी शक के अपने कागजात जांच के लिए सौंप दिए। चेन स्नेचिंग का डर दिखाकर रची साजिश पीड़ित रौशन ने बताया कि कागजात जांचने का नाटक करते हुए फर्जी पुलिसकर्मियों ने चाचा-भतीजे को अपने जाल में उलझाना शुरू किया। बदमाश ने बेहद शातिराना अंदाज में कहा कि आज ही सुबह इस इलाके में एक बड़ी चेन छिनतई की घटना हुई है, इसलिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। उसने दोनों को सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि वे अपने गले और हाथों में पहने सोने के आभूषण उतारकर सुरक्षित रख लें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। आरोपी ने रोशन कुमार को अपनी गाड़ी से बाहर बुलाया। पीड़ितों ने रुमाल निकालकर उसमें गले की सोने की चेन रख दिया। इसके बाद उसने रोशन के चाचा शांति लाल बोथा को भी उसी रुमाल में अपने गहने उतारकर रखने का निर्देश दिया। अपराधियों की बात पर भरोसा करते हुए दोनों पीड़ितों ने अपने गहने रुमाल में डाल दिए। और आभूषणों की एंट्री करने को आरोपियों ने कहा। चाचा-भतीजे के 8 लाख के आभूषण लेकर फरार जैसे ही पीड़ितों ने गहने रुमाल में रखे, बदमाशों ने अपनी असलियत दिखा दी। आरोपियों ने चाचा के गले की सोने की चेन व दो कीमती अंगूठियां और भतीजे रोशन के गले से सोने की चेन से लपेटे हुए रुमाल को अपराधियों ने मांगा। जब पीड़ितों को अहसास हुआ और उन्होंने देने से मना कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने जबरन रुमाल और गहने छीन लिए और धक्का देकर बुलेट चालू कर ली। छिनतई के दौरान रोशन कुमार ने साहस दिखाते हुए भाग रहे बुलेट सवार पीछे बैठे आरोपी पर हमला किया और उसकी शर्ट पकड़ ली। हालांकि, तेज रफ्तार बुलेट भगाने के चक्कर में आरोपी की शर्ट का एक हिस्सा फटकर रोशन के हाथ में ही रह गया और अपराधी लाइन बाजार की ओर भाग निकले। के.हाट थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी घटना के तुरंत बाद पीड़ित चाचा-भतीजे के.हाट थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। के.हाट थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल के आसपास और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सभी सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले फोर्ड कंपनी चौक या क्लिनिक के आसपास से पीड़ितों की रेकी की होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *