सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी तब बढ़ गई, जब सर्वर कुछ समय के लिए बंद हो गया। इस कारण न तो जांच के बिल जनरेट हुए और न ही भर्ती की प्रक्रिया। इस कारण मरीजों के परिजन सैंपल लेकर धनवंतरी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर करीब आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। इस दौरान वहां सैंपल जमा करवाने के लिए आने वाले तीमारदारों की लंबी लाइन लग गई। वहीं इमरजेंसी में के पास भी एडमिशन काउंटर पर करीब आधे घंटे तक सर्वर नहीं चलने से एडमिशन की प्रक्रिया रूक गई। जिसके कारण मजबूरन मरीज को ऑफलाइन भर्ती टिकट देकर वार्डों में भेजा गया। रात 9 बजे अचानक सर्वर बंद हुआ आपको बता दें कि आईपीडी मरीज (भर्ती मरीज) की जांच के लिए धनवंतरी और अन्य जगहों पर जांचों के बिल जनरेट किए जाते हैं। लेकिन बीती रात करीब 9 बजे अचानक सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण काम बंद हो गया, जिसके कारण मरीज के अटेंडेट ब्लड के सैंपल लेकर धनवंतरी ब्लॉक में लंबी लाइन में लगकर इंतजार करते रहे।

