नवादा जिले के हिसुआ में 1 सितंबर को हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपितों पर शिकंजा कस दिया है। नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच इस मामले के दो आरोपित राजा कुमार और सोलदु ने नवादा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान जैकी कुमार को गिरफ्तार भी किया है। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को गोलीकांड हुआ था। पुलिस लगातार आरोपितों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दो आरोपितों ने कोर्ट में हाजिर होकर सरेंडर किया है। कोर्ट के आदेश के बाद सात आरोपितों के घर पर इश्तिहार भी चिपकाए गए हैं। बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू पुलिस टीम ढोल बजाते हुए आरोपितों के घर पहुंची और सार्वजनिक तौर पर उन्हें कोर्ट में हाजिर होने की अपील की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तय समय में आरोपित कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती भी हो सकती है। हिसुआ गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे हिसुआ क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें प्रशासन के अनुसार, बिना इजाजत किसी भी तरह का कार्यक्रम या भीड़ जुटाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की लगातार छापेमारी, आरोपितों के कोर्ट में हाजिर होने और सात घरों पर इश्तिहार चिपकाए जाने के बाद हिसुआ में इस मामले को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और बाकी आरोपितों के पेश होने पर टिकी हैं। नवादा जिले के हिसुआ में 1 सितंबर को हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपितों पर शिकंजा कस दिया है। नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच इस मामले के दो आरोपित राजा कुमार और सोलदु ने नवादा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान जैकी कुमार को गिरफ्तार भी किया है। हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को गोलीकांड हुआ था। पुलिस लगातार आरोपितों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दो आरोपितों ने कोर्ट में हाजिर होकर सरेंडर किया है। कोर्ट के आदेश के बाद सात आरोपितों के घर पर इश्तिहार भी चिपकाए गए हैं। बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू पुलिस टीम ढोल बजाते हुए आरोपितों के घर पहुंची और सार्वजनिक तौर पर उन्हें कोर्ट में हाजिर होने की अपील की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तय समय में आरोपित कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती भी हो सकती है। हिसुआ गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे हिसुआ क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें प्रशासन के अनुसार, बिना इजाजत किसी भी तरह का कार्यक्रम या भीड़ जुटाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की लगातार छापेमारी, आरोपितों के कोर्ट में हाजिर होने और सात घरों पर इश्तिहार चिपकाए जाने के बाद हिसुआ में इस मामले को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई और बाकी आरोपितों के पेश होने पर टिकी हैं।

