सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच की सहरसा शाखा ने रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। गुरुवार को इस शिविर का वितरण सह समापन समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण बांटे गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीओ श्रीयांस तिवारी, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-2 विकास खंडेलिया, डॉ. गोपाल शरण और विकलांग समिति के अध्यक्ष मोहन पंजियार मौजूद रहे।
”मदद करना समाज के लिए एक अच्छी पहल” अतिथियों ने दिव्यांगजनों के बीच उपकरणों का वितरण किया। मंच की ओर से उप महापौर उमर हयात गुड्डू का उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया गया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई काम नहीं है। जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की मदद करना समाज के लिए एक अच्छी पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी समाज लंबे समय से सेवा, त्याग और परोपकार के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाता रहा है। धन कमाना बुद्धिमत्ता है, लेकिन उसका उपयोग जरूरतमंदों की मदद में करना उससे भी बड़ा काम है। रक्तवीरों को सम्मानित किया दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। वहीं कांवड़ शिविर में खास सहयोग के लिए गौतम दहलान और मंटू भीमसेरिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा शाह ने किया। सहरसा में मारवाड़ी युवा मंच की सहरसा शाखा ने रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। गुरुवार को इस शिविर का वितरण सह समापन समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण बांटे गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीओ श्रीयांस तिवारी, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-2 विकास खंडेलिया, डॉ. गोपाल शरण और विकलांग समिति के अध्यक्ष मोहन पंजियार मौजूद रहे।
”मदद करना समाज के लिए एक अच्छी पहल” अतिथियों ने दिव्यांगजनों के बीच उपकरणों का वितरण किया। मंच की ओर से उप महापौर उमर हयात गुड्डू का उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया गया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई काम नहीं है। जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की मदद करना समाज के लिए एक अच्छी पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी समाज लंबे समय से सेवा, त्याग और परोपकार के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाता रहा है। धन कमाना बुद्धिमत्ता है, लेकिन उसका उपयोग जरूरतमंदों की मदद में करना उससे भी बड़ा काम है। रक्तवीरों को सम्मानित किया दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। वहीं कांवड़ शिविर में खास सहयोग के लिए गौतम दहलान और मंटू भीमसेरिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूजा शाह ने किया।

