Karnataka में Shivakumar सरकार के 100 दिन बिना उपलब्धि के बीते: Vijayendra

Karnataka में Shivakumar सरकार के 100 दिन बिना उपलब्धि के बीते: Vijayendra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को “विज्ञापन वाली सरकार” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि शिवकुमार सरकार अपने शुरुआती 100 दिन में “कोई भी उपलब्धि” हासिल नहीं कर सकी। विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इससे पहले, शिवकुमार ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कई नयी पहल की शुरुआत की थी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिद्धरमैया के 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार ने तीन जून को कार्यभार संभाला था।

विजयेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। जनता ने पहले ही मन बना लिया है। यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “इस भ्रष्ट और जन-विरोधी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू हो गई है।

भाजपा चुनाव मैदान में अभूतपूर्व जीत हासिल करेगी। न तो डीके (शिवकुमार) और न ही बीके (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद) हमें जीतने से रोक सकते हैं। भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।”
विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के हित वाले कार्यक्रम शुरू करने में नाकाम रही है और उसने युवाओं की बेरोजगारी की समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है। घर-घर में लोग खुद यह बात कह रहे हैं। यह कोई लोकप्रिय सरकार नहीं है; यह विज्ञापनों वाली सरकार है।”
विजयेंद्र ने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में है कि वह विज्ञापनों के जरिये जनता का समर्थन हासिल कर सकती है।

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में जनता खुद ही इन सब बातों का उचित जवाब देगी। लोग इस सरकार को सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *